Pakistan News: तहरीक-ए-तालिबान का दावा, अफगान विदेश मंत्री ने पाक सरकार को दी वार्ता की सलाह, आतंकी संगठन तय करेगा शर्तें!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने दावा किया है कि अफगान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुतक्की की दी गई सलाह और मौजूदा बिगड़ती राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा स्थिति के तहत पाकिस्तान सरकार एक बार टीटीपी से शांति वार्ता शुरू कर सकती है. उधर पाकिस्तान सरकार के सुरक्षा विभाग ने पोस्टर जारी कर दावा किया है कि मई महीने में उसने विभिन्न आतंकवादी संगठनों के 65 आतंकवादियों को मार गिराया जबकि 269 को गिरफ्तार कर लिया, जवाब में टीटीपी ने पोस्टर जारी कर दावा किया कि मई महीने में उसने पाकिस्तान सुरक्षा बलों पर 76 हमले किए और 87 लोगों को मार गिराया.

पाकिस्तानी तालिबान टीटीपी की पत्रिका के नवीनतम अंक मुजल्ला तालिबान में अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुस्तक की हाल ही में हुई पाकिस्तानी यात्रा का जिक्र किया गया है. साथ ही स्पष्ट तौर पर यह लिखा गया है कि टीटीपी के बारे में सवालों को अफगनिस्तान के विदेश मंत्री ने समझदारी से संभाला है. उन्होंने पाकिस्तान सरकार को नसीहत दी कि वे टीटीपी से बात करें झगड़ा नहीं.

पत्रिका ने मुतक्की की तारीफ की
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की इस पत्रिका में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान में जिस तरह से राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा स्थितियां हैं उसके तहत पाकिस्तानी सरकार एक बार फिर  टीटीपी से शांति वार्ता शुरू कर सकती है. इसके पहले इमरान खान की सरकार में टीटीपी से शांति वार्ता शुरू हुई थी.

ये भी पढ़ें- Iran-Afghan Clash: पाकिस्तान की एक और कारस्तानी, अफगानिस्तान-ईरान हिंसक झड़प के पीछे आईएसआई, तालिबानी लड़ाके का खुलासा

दिलचस्प यह है कि आतंकवादी संगठन ने कहा है कि पाकिस्तानी सरकार तो उनसे शांति वार्ता करने को तैयार है लेकिन देखना यह होगा कि क्या मार्ग और शर्तें रखेगी. इसका सीधा सा मतलब यही निकाला जा रहा है कि बदलते हालातों के बीच यदि पाकिस्तानी सरकार तहरीक-ए-तालिबान से बात करना चाहेगी तो उसे इस आतंकवादी संगठन की शर्तों पर बात शुरू करनी होगी जिसे लेकर पाकिस्तानी सरकार को अंतिम फैसला लेना है.

सरकार और टीपीपी के बीच पोस्टर वार
उधर पाकिस्तानी सरकार ने उर्दू और अंग्रेजी में पोस्टर जारी कर बताया है कि मई महीने में उसने दक्षिणी वजीरिस्तान और उत्तरी वजीरिस्तान के इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी कर 65 आतंकवादियों को मार गिराया जबकि 269 को गिरफ्तार कर लिया. पाकिस्तानी सरकार का यह भी दावा है कि इस दौरान आतंकवादियों के ठिकानों से बड़े पैमाने पर हथियार गोला बारूद तथा अन्य अस्त्र-शस्त्र बरामद किए गए. इसके जवाब में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने भी अपना एक पोस्टर जारी किया है. जिसमें उसने दावा किया कि मई महीने में उसने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर कुल 76 हमले किए और इस दौरान 87 लोगों की मौत हुई और 119 घायल हुए. इसके पहले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने दावा किया था कि अप्रैल महीने में उसने सुरक्षाबलों पर 48 हमले किए और 70 लोगों को मार गिराया था.

“>” isDesktop=”true” id=”6391965″ >

फिलहाल देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान इस आतंकवादी संगठन के साथ अपनी शांति वार्ता शुरू करता है या नहीं. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी टीटीपी से शांति वार्ता शुरू करने के लिए अनेक बार सरकार को सलाह दे चुके हैं. इसके बाद अफगानिस्तान सरकार के विदेश मंत्री ने भी यही सलाह पाकिस्तान की सरकार को दी है.

Tags: Afghanistan, Pakistan, Pakistan army, Terrorist

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें