चंपारण के बगहा में मिड डे मील खाकर बीमार पड़े 157 स्कूली बच्चे, जाने कहां से आया था खाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष कुमार/पश्चिम चंपारण. बगहा में गुरुवार की दोपहर मिड-डे मील खाकर तकरीबन 150 बच्‍चे अचानक बीमार हो गए. किसी के पेट में दर्द, तो किसी को तेज उल्टियां आने लगीं. देखते ही देखते स्थिति काफी भयावह हो गई. भोजन के बाद पेट में तेज दर्द एवं अन्य परेशानियों से बच्चे कराहने लगे. आपको बताते चलें कि बच्‍चों ने एनजीओ की ओर से स्‍कूल में भेजे जाने वाला खाना खाया था. थोड़ी देर बाद ही एक-एक कर सभी बच्‍चे उल्टी और पेट दर्द की शिकायत करने लगे. इसके बाद सभी बच्‍चों को आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर अनुमंडलीय अस्पताल व बगहा के पीएचसी पहुंचाया गया.

यह मामला बगहा-दो प्रखंड के मध्य विद्यालय नरवल बरवल का है. विभाग के निर्देशासुनसार कई स्‍कूलों में एनजीओ जन चेतना जागरण मंच की ओर से खाने की आपूर्ति की जा रही है. बगहा के स्‍कूल में भी हर रोज की तरह ही गुरुवार को भी एनजीओ की ओर से दाल-चावल और सब्‍जी की आपूर्ति की गई थी. स्‍कूल के एचएम सुधीर कुमार की देखरेख में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को भोजन कराया जाने लगा. भोजन करने के बाद अचानक कुछ बच्चे बीमार पड़ने लगे. ऐसे में एचएम ने भोजन परोसना बंद करा दिया. इसके बाद सभी बच्‍चों को आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर अनुमंडलीय अस्पताल व बगहा के पीएचसी पहुंचाया गया. जिसके बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया.

बता दें कि प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. केबीएन सिंह की अगुवाई में डॉ. सुदीप कुमार, डॉ. विद्या पाल, डॉ. तारिक नदीम, डॉ. चंदन कुमार सहित सभी जीएनएम व कर्मियों ने इलाज शुरू किया. देखते ही देखते अस्पताल में तकरीबन 157 बच्चे इलाज के लिए पहुंच गए. बेड की कमी की वजह से एक बेड पर चार-चार बच्चों का इलाज किया गया. चिकित्सकों के मुताबिक, राहत की बात यह है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. हालांकि अस्पताल के बाहर अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिनके गुस्से को देखते हुए नगर थाना, भैरोगंज, पटखौली और एससी-एसटी थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी.

इधर, सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. अनुपमा सिंह भी अस्पताल पहुंच गईं. मिली जानकारी के अनुसार बच्चों की यह हालत फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई थी. विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार मिश्रा के अनुसार एनजीओ ने चावल, दाल के साथ आलू, गोभी और कद्दू की सब्जी भेजी थी. खुद एचएम और चौकीदार रामजतन पंडित ने खाना चखने के बाद बच्चों को भोजन परोसा था. सब्जी में मिर्च अधिक थी. बच्चों ने जैसे ही पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की, वैसे ही खाना बंद करवा दिया.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 09:31 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें