हाइलाइट्स
रांची की मॉडल के आरोपों की जांच करने मुंबई पहुंची रांची पुलिस.
लव जिहाद का आरोपी तनवीर खान देश छोड़ कर जाने को तैयार.
इंस्टाग्राम पर किया विदेश जाने का जिक्र, पीड़िता से मांग रहा माफी.
रांची. मॉडल लव जिहाद मामले में तब नया मोड़ आ गया जब आरोपी तनवीर खान ने पीड़िता से माफी मांगी और देश छोड़ कर जाने की बात कही. इंस्टाग्राम के माध्यम से चैट में उसने कहा कि वह किसी तरह एफआईआर वापस ले ले. बता दें कि मामला रांची के गोंदा थाना में मामला दर्ज है और रांची पुलिस न मुंबई पहुंच कर पीड़िता का बयान ले लिया है.
मॉडलिंग, लव अफेयर और लव जिहाद की ये कहानी है बिहार के भागलपुर की 23 वर्षीय लड़की की है जो तीन साल पहले अपने सपनों को पूरा करने रांची आई थी. मॉडलिंग की दुनिया में मुकाम हासिल करने की नीयत से यश मॉडलिंग नाम की कंपनी ने एनरोल किया और यहीं से उसके और यश कंपनी के प्रोपराइटर यश (तनवीर खान) से दोस्ती और नजदीकी बढ़ी. धीरे-धीरे दोनों में अफेयर हुआ जिसके बाद पीड़िता ने यश पर भरोसा कर लिया. लेकिन, उसका भरोसा तब टूटा जब यश का आधार कार्ड और वास्तविक परिचय सामने आया जिसमें यश का नाम तनवीर खान था और इतने दिनों से यश बनकर तनवीर उसके भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा था.
रांची से मुंबई तक धर्म परिवर्तन करवाने पहुंचा था तनवीर
मामला सामने आने के बाद पीड़िता के प्रति प्रताड़ना और धर्म परिवर्तन का खेल शुरू हो गया. लव जिहाद की शिकार पीड़िता का भरोसा टूटने से वह बुरी तरह आहत हो गयी. रांची में लगातार धर्म परिवर्तन से दबाव से परेशान होकर पीड़िता नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू करने के लिए मुंबई पहुंची थी. लेकिन, तनवीर ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ और तनवीर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा.
आपके शहर से (पटना)

ATTENTION! 12वीं तक का टीचर बनने के लिए 4 साल का B.ED करना जरूरी, एंट्रेंस से मिलेगा दाखिला

नालंदा में दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआइडी कार्ड बनना शुरू, जानिए किस प्रखंड में कब लगेगा शिविर

Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने रद्द की शिक्षकों की छुट्टी, समर वेकेशन पड़ा फीका, जानें वजह

Good News: आम लोगों के लिए 15 जून को खुल जाएगा दरभंगा का तारामंडल, जानें क्या होगा खास

हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायिका निशा जख्मी, पटना में चल रहा इलाज, पुलिस को भनक तक नहीं

Bihar Crime News : साली के प्यार में डेजर गेम! | Crime News | Tafteesh | TOP News | Hindi News

Train Update: 6 जून तक लेट खुलेगी सहरसा-जमालपुर डेमो स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम

UPPSC Result: हेड कांस्टेबल से बॉस ने मंगाई थी चाय, लौटकर बताया मैं SDM बन गया हूं, फिर डिप्टी SP ने किया सैल्यूट

बिहार सरकार का 10वीं के टॉपरों को तोहफा, मुफ्त में कराएगी इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी

दरभंगा के 27 हजार किसान को किस खाता में जाएगा पैसा यह कंफूजन, PM किसान निधि के लिए आधर सीडिंग जरूरी

छोटे से तालाब में पल रही आदमी जितनी बड़ी मछलियां, वजन छोड़िए कीमत कर देगी आपको हैरान!
आरोपी तनवीर खान ने मॉडल पर जानलेवा हमला किया
आरोप के अनुसार, जब उसने प्रताड़ना से परेशान होकर पुलिस का दरवाजा खटकाया तो तनवीर ने बॉन्ड पेपर पर लिखित माफी मांगी और अपने कंपनी का 50% ओनरशिप ऑफर कर डाला. इस बीच फरवरी महीने तक आरोपी तनवीर ने 2 बार पीड़िता पर जानलेवा हमला तक किया जिसका साक्ष्य पीड़िता की रूम मेट दूसरी सहेली भी बता रही है. बॉन्ड पेपर के लिखित मांगने के बाद भी तनवीर का धर्म परिवर्तन के लिए दबाव रुक नहीं रहा था. इससे परेशान होकर पीड़िता से मुंबई के वर्सोवा थाने में तनवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई.
मुंबई पुलिस ने रांची पुलिस को एफआईआर ट्रांसफर किया
इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस एफआईआर को रांची पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया है. फिलहाल रांची के गोंदा थाना में मामला दर्ज किया गया है और रांची पुलिस ने मुंबई पहुंच कर पीड़िता का बयान ले लिया है. झारखंड में हो रहे एक के बाद एक लव जिहाद के मामले में राजनीतिक गलियारा भी गरमाता दिखाई दे रहा है. इस बीच आरोपी तनवीर खान ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से माफी मांगी और देश छोड़ कर जाने की कहकर एफआईआर वापस लेने की अपील करके मामले में ट्विस्ट ला दिया है.
.
Tags: Jharkhand news, Love jihad, Ranchi news, Ranchi Police
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 09:15 IST









