बीआर चोपड़ा की ‘बागबां’ ने खूब मचाई थी धूम, सलीम खान को पसंद नहीं था सलमान का रोल, कहा- ‘तुम ब्लाइंड…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. फिल्मी दुनिया में पर्दे के पीछे ढेर सारी कहानियां छिपी होती हैं. कलाकार फिल्मों को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देते हैं. फिल्में सफल भी होती हैं लेकिन जब कलाकार अपनी ही फिल्म देखते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता. यहां तक कि उन्हें घर में भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी हो चुका है. बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की फिल्म ‘बागबां’ (Baghban) में सलमान ने एक संस्कारी बेटे ‘आलोक मल्होत्रा’ का किरदार निभाया था. उन्होंने इस फिल्म से खूब वाहवाही लूटी थी लेकिन उनके पिता सलीम खान को बेटे की एक्टिंग जरा भी पसंद नहीं आई थी.

बीआर चोपड़ा 3 अक्टूब 2003 को फैमिली ड्रामा ‘बागबां’ लेकर आए थे. फिल्म में मां बाप और बच्चों के रिश्ते को दिखाया गया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान, महिमा चौधरी, समीर सोनी, दिव्या दत्ता, अमन वर्मा आदि प्रमुख भूमिकाओं में थे. फिल्म में सलमान ने संस्कारी बेटे की भूमिका निभाई थी, जो अपने माता पिता का बहुत सम्मान करता है. फिल्म रिलीज होने के बाद सलमान के किरदार को सभी ने खूब प्यार दिया था. फिल्म ने कमाई का भी रिकॉर्ड बनाया था. 10 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 43 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

सलमान-अमिताभ की इच्छा पर 2 दिग्गजों ने लिखा ‘बागबां’ का क्लाइमैक्स, हर शब्द था जादुई, BR चोपड़ा के भी छलके आंसू

सलीम खान को नहीं समझ आई एक्टिंग
फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया लेकिन सलमान के असल ‘बाबूजी’ यानी की सलीम खान को उनकी एक्टिंग नहीं जंची. इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम को लग रहा था कि सलमान एक अंधे की तरह एक्टिंग कर रहे हैं. सलीम का कहना था, ‘सलमान ‘नाइस मैन’ लगने की बजाय ‘ब्लाइंड मैन’ लग रहा था.’ एक पुराने इंटरव्यू में सलमान ने बताया था, ‘मुझे पापा ने कहा था कि तुम ब्लाइंड क्यों लग रहे हो? उनके हिसाब से मैं आर्टिफिशियल लग रहा था. मुझे लगता है कि मैंने उस सही नहीं निभाया हालांकि किरदार को तारीफ मिली लेकिन एक एक्टर के तौर पर मैं फेल हो गया था. ​सिर्फ मेरे पिताजी थे, जिन्होंने यह बात पकड़ ली थी.’

बता दें कि अमिताभ बच्चन और हेमा के कॅरियर के लिए भी यह फिल्म बेहद खास साबित हुई थी. अमिताभ से पहले इस किरदार के लिए दिलीप कुमार से बात की गई थी लेकिन फिर वे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सके थे.

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment Special, Hema malini, Salman khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें