ज्‍वैलर्स की दुकान से युवती ने सोना चुराया, पकड़ी गयी तो निगल लिया, आगे जानें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गाजियाबाद. जिले के लोनी कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ज्‍वैलर्स के दुकान गयी. उसने दुकानदार से बाली दिखाने का कहा, दुकानदार की नजर इधर-उधर होते ही बाली चोरी कर मुंह में रख लीं. शक होने पर ज्‍वैलर ने उसे पकड़ लिया. जेल जाने के डर से युवती बाली को निगल गई. ज्‍वैलर ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया. अब पुलिस बरामदगी को लेकर परेशान हे. इसके लिए डॉक्टरों से बात कर रही है और बरामदगी की कोशिश कर रही है.

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार लाल बाग कॉलोनी निवासी अक्षय वर्मा की मेन बाजार लोनी में ज्‍वैलर्स की दुकान है. वह अपनी दुकान पर बैठे थे. एक युवती उनकी दुकान आयी और सोने बाली देखने लगी. इसी दौरान महिला ने सोने की बाली को उठा कर मुंह में छुपा लिया.

इसके बाद वो कुछ देर बैठी रही फिर अचानक उठकर जाने लगी. शक होने पर ज्‍वैलर ने गहने चेक किए. बाली कम होने पर ज्‍वैलर ने उसे रोका. युवती गुमराह करने लगी. दुकान में मौजूद महिला से उसकी तलाशी कराई. तभी महिला बाली को निगल गई. ज्‍वैलर ने अन्य दुकानदारों को बुला लिया.
इसके बाद दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया. एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय के अनुसार सोने की बाली कैसे बरामद की जाए, इसके लिए डॉक्टरों से बात की जा रही है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें