‘आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा…’ वाले सिंगर कहां हैं? रैपर किंग से तमिल एक्टर तक, जब कामयाबी ही बन गई आफत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. बादशाह (Badshah), हनी सिंह (Honey Singh), रफ्तार (Raftaar) ने आज मनोरंजन की दुनिया में अपना अलग मुकाम बना लिया है. लेकिन इन रैप सिंगर्स के लिए बॉलीवुड में प्लेटफॉर्म तैयार करने वाला सिंगर आजकल कहां है? जी हां, बॉलीवुड में रैप की ​शुरुआत 90 के दशक में हुई थी जब बाबा सहगल (Baba Sehgal) ने संगीत की दुनिया में कदम रखा था. एक दौर ऐसा भी आया था कि बाबा का हर एलबम हिट होता था और बॉलीवुड में भी उन्होंने धाक जमाना शुरू कर दिया था लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जब यह प्रतिभाशाली कलाकार अचानक गायब हो गया. इनके साथ क्या हुआ? क्यों गायब हुए? और आजकल कहां हैं आइए, बात करते हैं…

बाबा सहगल का जन्म 23 नवंबर 1965 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था. माता पिता के कहने पर बाबा ने अपनी इं​जीनियरिंग की शिक्षा पूरी लेकिन उनका मन संगीत की दुनिया में था. पढ़ाई के बाद अपने एक दोस्त की मदद से म्यूजिक कंपनी के जरिए दो एल्बम लॉन्च किए. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और ये सफल नहीं हुए. इसके बाद बाबा ने एक दिन ‘Ice Ice Baby’ सुना और इससे इंस्पायर होकर 1992 में ‘ठंडा ठंडा पानी’ लेकर आए और बस, यहीं से उनकी किस्मत के दरवाजे खुल गए.

गुलशन की हत्या ने कर दिया परेशान
संगीत की दुनिया में नए अंदाज की गायिकी ने लोगों का दिल जीतना शुरू क​र दिया. 90 के दशक में एक तरफ रोमांटिक गाने धूम मचा रहे थे तो दूसरी तरफ बाबा का रैप भी पसंद किया जा रहा था. 1998 में आई फिल्म ‘मिस 420’ के गाने ‘आ जा मेरी गाड़ी में बैठ जा…’ बेहद लोकप्रिय हुआ था और इसने बॉलीवुड में बाबा के लिए दरवाजे खोल दिए थे. समय के साथ लगातार बाबा संगीत की दुनिया में फेम कमा रहे थे लेकिन प्रसिद्धि मिलते हुए उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलना भी शुरू हो गईं. शुरुआत में इन बातों को बाबा ने संजीदगी से नहीं लिया. लेकिन जब उन्हें गुलशन कुमार के मर्डर की खबर मिली तो उन्हें समझ आ गया कि कुछ भी हो सकता है.

Tags: Entertainment Special, Singer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें