नालंदा में दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआइडी कार्ड बनना शुरू, जानिए किस प्रखंड में कब लगेगा शिविर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो. महमूद आलम/नालंदा. जिले में दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के लिए शिविर की शुरुआत हो गई है. सभी 20 प्रखंडों के लिए अलग-अलग डेट तय की गई है. यह अभियान 23 जून तक चलेगा. इस कैंप में 18 साल तक के बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे. कैंप में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग बच्चे आकर अपना प्रमाण पत्र बनवा सकें, इसके लिए आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका से प्रचार-प्रसार कराया गया है.

बता दें कि शिविर की शुरुआत चंडी और अस्थावां प्रखंड अस्पताल से की गई है. अस्थावां में शिविर सफल रहा, जबकि चंडी रेफरल अस्पताल में दो दिवसीय शिविर का पहला दिन लापरवाही की भेंट चढ़ गया. इसकी वजह से कई दिव्यांग जनों को परेशानी उठानी पड़ी. शिक्षा विभाग ने रेफरल अस्पताल में सुबह 10 बजे से बच्चों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया था. लेकिन दो बजे तक शिविर में एक भी डॉक्टर नहीं पहुंच सके. जांच करवाने लिए 27 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया था. निर्धारित समय सुबह 10 बजे तक दिव्यांग जन शिविर में पहुंच चुके थे. कई दिव्यांग बिना रजिस्ट्रेशन कराएं ही लौट गए. 1:30 बजे के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने दिव्यांगों की जांच करनी शुरू की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके लिए जिन डॉक्टर की ड्यूटी थी, वे आए ही नहीं, तो मैं क्या कर सकता हूं. फिर प्रभारी होने की हैसियत से हमसे जितना बन पड़ा मैंने किया. आज सात दिव्यांग जन की जांच की. कल भी शिविर का आयोजन किया जाएगा. वहीं, अस्थावां में पहले दिन 29 दिव्यांगों का पंजीयन किया था. जिसमें सभी की जांच पहले दिन हो गई.

1 व 2 जून को चंडी व अस्थावां प्रखंड, 3 व 5 जून को नूरसराय एवं हरनौत प्रखंड, 6 व 7 जून को बिंद व राजगीर प्रखंड, 8 व 9 जून को रहुई एवं गिरियक प्रखंड, 10 व 12 जून को सिलाव एवं थरथरी प्रखंड, 13 व 14 जून को एकंगरसराय एवं परवलपुर प्रखंड, 15 व 16 जून को नगरनौसा एवं इस्लामपुर प्रखंड, 17 व 19 जून को हिलसा एवं बेन प्रखंड, 20 एवं 21 जून को कतरीसराय प्रखंड, 22 व 23 जून को बिहार शरीफ एवं सरमेरा प्रखंड में शिविर का आयोजन किया गया है. यहां चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 07:55 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें