आज का पंचांग 2 जून 2023: रवि योग में करें लक्ष्मी पूजा, धन-वैभव बढ़ेगा, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आज शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा का है.
शुक्रवार के दिन शुक्र दोष को दूर करने के उपाय कर सकते हैं.

आज का पंचांग 2 जून 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, परिघ योग, स्वाति नक्षत्र, दिशाशूल दक्षिण और शुक्रवार दिन है. आज सुबह 06 बजकर 53 मिनट से कल सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक रवि योग है. इस योग में पूजा पाठ का शुभ फल प्राप्त होता है. रवि योग में सूर्य देव का प्रभाव अधिक होता है. इस दिन स्नान के बाद रवि योग में सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें. आज शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा का है. आज व्रत रखकर माता लक्ष्मी को लाल गुलाब, कमल का फूल, माला, कमलगट्टा, कुमकुम, अक्षत्, धूप, दीप, फल, बताशा आदि अर्पित करके पूजा करें. उस दौरान ​किसी भी लक्ष्मी मंत्र का जाप करते हैं. माता लक्ष्मी को बताशे के अलावा खीर या फिर दूध से बनी कोई भी मिठाई का भोग लगा
सकते हैं.

पूजा के दौरान कनकधारा स्तोत्र और श्रीसूक्त का पाठ करने से धन की कमी दूर होती है. लक्ष्मी कृपा से धन और वैभव बढ़ता है. आज के दिन लक्ष्मी पूजा में शंख, पीली कौड़ी, नारियल, श्रीयंत्र आदि का उपयोग करना शुभ फलदायी होता है. जो लोग आज शुक्रवार व्रत हैं, वे खट्टा न खाएं. पूजा के समय शुक्रवार व्रत कथा सुनें. इससे व्रत का महत्व पता चलता है और व्रत पूर्ण होता है.

शुक्रवार के दिन शुक्र दोष को दूर करने के उपाय कर सकते हैं. शुक्रवार का व्रत रखकर शुक्र ग्रह की पूजा करें. शुक्र बीज मंत्र का जाप करें. पूजा के बाद शुक्र से जुड़ी वस्तुओं का दान करें. आज सफेद रंग के कपड़े पहनें. पूजा के बाद सफेद कपड़ा, इत्र, सुगंधित वस्तुएं, सौंदर्य सामग्री, चावल आदि का दान करें. आपको शुक्र मजबूत होगा और आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

2 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
आज का नक्षत्र – स्वाति
आज का करण – तैतिल
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – परिघ
आज का दिशाशूल – पश्चिम
आज का दिन – शुक्रवार
रवि योग: सुबह 06:53 से कल सुबह 05:23 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:21:00 PM
चन्द्रोदय – 17:32:00
चन्द्रास्त – 28:19:59
चन्द्र राशि– तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:51:15
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:51:21 से 12:46:46 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:09:41 से 09:05:06 तक, 12:46:46 से 13:42:11 तक
कुलिक– 08:09:41 से 09:05:06 तक
कंटक– 13:42:11 से 14:37:36 तक
राहु काल– 10:56 से 12:37 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 15:33:01 से 16:28:26 तक
यमघण्ट– 17:23:51 से 18:19:16 तक
यमगण्ड– 15:46:52 से 17:30:47 तक
गुलिक काल– 07:34 से 09:15 तक

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें