Pre Wedding Photoshoot में दिखा Cobra, दूल्हा-दुल्हन के साथ किया पोज़! लोग बोले- ‘नाग ने बना दी जोड़ी!’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आजकल शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन साथ में फोटोज खिंचवाते हैं जिसे प्री-वेडिंग फोटोशूट कहा जाता है. इसमें दोनों को बिल्कुल हीरो-हिरोइन की तरह पेश किया जाता है. ये एक ऐसा ट्रेंड बन गया है जिसे हर कपल फॉलो करना चाहता है. इस वजह से प्री-वेडिंग फोटोशूट के अलग-अलग कॉन्सेप्ट लेकर फोटोग्राफर्स आते हैं और लड़का-लड़की से ऐसी-ऐसी चीजें करवाते हैं जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन की प्री-वेडिंग फोटोशूट (Pre wedding photoshoot with snake) की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे उन्होंने दुनिया के सबसे जहरीले सांप, यानी कोबरा के साथ खिंचवाई है.

ट्विटर अकाउंट @oyevivekk पर हाल ही में एक थ्रेड, यानी कई फोटोज का कलेक्शन ट्वीट किया गया है जो असल में एक प्री-वेडिंग फोटोशूट से जुड़ी फोटो है. आम कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट (Cobra in pre wedding photoshoot) में पहाड़ों या समुंदर किनारे जाकर खूबसूरत फोटोज क्लिक करवाते हैं, पर वायरल हो रहे इस फोटोशूट की तस्वीरों में कपल तो खतरों के खिलाड़ी वाले अवतार को अपना लिया है क्योंकि वो कोबरा सांप के साथ दिख रहे हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें