
शरद चंद्र त्रिपाठी.
सिद्धार्थ नगर. यूपी के एक गांव में बारात आने के बाद खुशियों का माहौल के बीच अचानक हड़कंप मच गया, जब शहनाई के धुनों के बीच दूल्हा दूल्हन सोफे पर विराजमान थे. अगवानी के बाद जयमाल कार्यक्रम के समय बाराती खाना खा रहे थे, इसी बीच गांव के एक युवक दूल्हे के ह्वाट्सअप पर कुछ फोटो भेजता है, साथ ही दूल्हे के मोबाइल पर फोन कर के कहता है कि वह व्हाट्सअप चेक करले. दुल्हा तुरन्त व्हाट्सएप चेक करता है. उसके ह्वाट्सअप में उसकी होने वाली पत्नी की कुछ अंतरंग और आपत्तिजनक तस्वीरें थीं. इसके बाद फोन पर दूल्हे और फोन करने वाले युवक के बीच तीखी बहस होने लगती है.
अंत में दूल्हा स्टेज से उतर कर एलान करता है कि यह शादी नहीं हो सकती. मामला शोहरतढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव पकड़ी का है जहां सोमवार की रात बारात आई हुई थी. रिश्तेदारों सहित पूरा परिवार बेटी की शादी की खुशियों में मशगूल था लेकिन दूल्हे को मैसेज आने के बाद ही पूरी कहानी बदल जाती है.
इस घटना के बाद पुलिस और ग्राम प्रधान सहित गांव के प्रबुद्धजन, रिश्तेदार लोग दूल्हे को समझाने लगे और वीडियो व फोटो भेजने वाले युवक को पकड़ लिया गया. उसे भी लोगों ने समझाया, लेकिन युवक अपनी हरकतों व बातों से बाज नहीं आ रहा रहा था. दूल्हे ने मामला जानने के बाद शादी से इनकार कर दिया और बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस चला गया. पुलिस ने शादी में व्यवधान डालने वाले युवक को पकड़कर शोहरतगढ़ थाने के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता की तहरीर पर शादी में व्यवधान डालने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
.
Tags: Siddharthnagar News, UP news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 19:34 IST








