5वीं पास शातिर ने साइबर सेल की नाक में कर रखा था दम, पकड़ा गया तो बताई ‘नटवरलाल’ बनने की कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. पांचवी पास कर्ण ने ऑनलाइन ट्रेनिंग ली और फिर बन गया डिजिटल दुनिया का अपराधी यानी कि साइबर अपराधी. तस्वीरों में नजर आ रहा ये शातिर जामताड़ा का है जो साइबर अपराध की वारदातों को अंजाम देकर लोगों को चूना लगाने का काम करता था. ऐसा ही एक मामला ICICI बैंक की तरफ से CID के साइबर सेल में दर्ज कराया जिसके बाद सीआईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा.

देश में साइबर अपराधियों का गढ़ जामताड़ा जो कि झारखंड में है को माना जाता है. यहां के साइबर अपराधी देश के कई बड़े सेलिब्रिटी और नेताओं को शिकार बना चुके हैं और जब से इन पर नकेल  लगनी शुरू हुई है. साइबर अपराधी अपने स्थायी के पैटर्न को बदल रहे हैं, जिसका खुलासा लगातार हो रहा है. ऐसे ही एक मामले का खुलासा CID की टीम ने किया और मामले मे एक आरोपी कर्ण मंडल को दबोचा.

एसपी ने बताया कि आरोपी के इंटर स्टेट कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है ताकि उसके द्वारा किए गए अपराध की घटनाओं का पता चल सके. उन्होंने बताया कि ये अपराधी 5वीं पास है और इसने ऑनलाइन ट्रेनिंग के जरिए साइबर अपराध के गुर सीखे है. सीआईडी साइबर सेल एसपी एस कार्तिक ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी के साथ ठगी होती है तो तुरंत पीड़ित 1930 पर कॉल कर जनकारी दें ताकि पैसों के हस्तांतरण को फ्रीज किया जा सके, जिससे उनके पैसे उन्हें दूबारा मिल सके.

आपके शहर से (रांची)

बहरहाल साइबर अपराध अपराधियों के लिए पैसा कमाने का एक आसान तरीका है, जिस कारण बड़े पैमाने पर साइबर अपराध की दुनिया में लोग कदम रख रहे हैं.

Tags: Jharkhand news, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें