iPhone 13 पर अब तक का सबसे बंपर डिस्काउंट, ऑनलाइन दुकान पर मची है लूट, यहां से खरीदें सस्ते में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

iPhone 13 पर धमाकेदार सेल चल रही है.
ऑनलाइन रिटेल प्लेटफाॅर्म्स पर 8,000 रुपये की बचत होगी.
एक्सचेंज में यह फोन 33,000 रुपये सस्ता पड़ेगा.

iPhone 13 Offers: इंडियन मार्केट में iPhone 13 एक ट्रेंडिंग स्मार्टफोन बना हुआ है. इसकी वजह है इसमें मिलने वाला बंपर डिस्काउंट. दरअसल, Amazon और Flipkart पर iPhone 13 को भारी डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है. इसके अलावा कस्टमर्स बैंक कार्ड ऑफर और एक्सचेंज ऑफर की मदद से 33,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है ऑफर…

iPhone 13 5G को Amazon और Flipkart पर बेहद कम कीमत पर लिस्ट किया गया है. जहां Apple के ऑफिसियल ऑनलाइन स्टोर पर ग्राहकों को इस फोन के लिए 69,900 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं Amazon और Flipkart पर इसे केवल 61,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लिस्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें: 1.5 टन का AC यदि 8 घंटे चले तो कितना आएगा बिजली बिल? 3 स्टार के मुकाबले 5 स्टार में कितनी होगी बचत?

7,901 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट
यानी दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह फोन पूरे 7,901 रुपये सस्ता बिक रहा है. केवल यही नहीं, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. यानी 69,900 रुपये का यह फोन असल में आपको 59,999 रुपये का पड़ेगा.

अन्य प्लेटफॉर्म की बात करें तो वहां iPhone 13 को महंगे में बेचा जा रहा है. क्रोमा और विजय सेल ने आईफोन को क्रमश: 62,990 रुपये और 62,900 रुपये में लिस्ट किया है. रिलायंस डिजिटल इसे 64,900 रुपये में ऑफर कर रहा है, जो बाकी सभी ऑनलाइन स्टोर्स से ज्यादा है.

आप एक्सचेंज ऑफर की मदद से iPhone 13 को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट पर 33,000 रुपये और ऐमजॉन पर 22,950 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Samsung ला रहा 108MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, अंधेरे में भी कर सकेंगे शानदार फोटोग्राफी, इस दिन होगा लाॅन्च

iPhone 14 वाले फीचर्स
iPhone 13 उन लोगों के लिए एक ऑल राउंडर फोन है जो बहुत बहुत ज्यादा खर्च किये बिना एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं. जहां तक डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो iPhone 13 और iPhone 14 में अंतर पता कर पाना मुश्किल है. यह इसलिए क्योंकि दोनों स्मार्टफोन में A15 बायोनिक चिप के साथ एक जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप, डिजाइन और बैटरी का इस्तेमाल किया गया है.

Apple फोन के साथ रिटेल बॉक्स में चार्जर नहीं दे रहा है. ग्राहक पहले से ही फ्लैगशिप फोन के लिए लगभग 60,000 रुपये का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन उन्हें चार्जर पर अतिरिक्त खर्च करना होगा.

Tags: Apple, Discount Sale, IPhone 13, Tech news, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें