नाबालिग ने फ्रिज से पानी निकाला तो दुकानदार ने दिखाई हैवानियत, गोली मारकर ले ली जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नार्थ कैरोलिना. अमेरिका के नार्थ कैरोलिना में एक दुकानदार की हैवानियत दिखी. दरअसल, दुकानदार को शक हुआ कि 14 साल के बच्चे ने उसकी दुकान से पानी की चार बोतलें चुराई हैं. इसी शक में दुकानदार ने बच्चे की पीठ पर गोली मारकर जान ले ली. मृतक की पहचान सायरस कारमैक-बेलटन के तौर पर हुई है. लेकिन सच्चाई ये थी कि बच्चे ने पानी की बोतल नहीं चुराई थी बल्कि भाग रहा था. तभी उसकी हत्या कर दी गई. 

अंग्रेजी अख़बार के अनुसार आरोपी 58 वर्षीय रिक चाऊ के रूप में पहचाना गया है. उसकी गिरफ़्तारी हो चुकी है. पुलिस ने बताया कि जब तक खतरा न हो आप किसी को पीछे से गोली नहीं मार सकते हैं. आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया जा चुका है. पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से बन्दूक बरामद हुई है. इस अपराध में चाऊ का बेटा भी कथित तौर पर शामिल है. उसी ने अपने पिता से कहा था कि सायरस के पास हथियार है. आरोपी को अदालत में पेश किया जा चुका है. 

मृतक के पोस्टमार्टम से मालूम चला कि उसके पीठ पर गोली मारी गई थी. हालंकि आरोपी चाऊ के पास हथियार का परमिट है. लेकिन अभी तक ये मालूम नहीं चला पाया है कि बच्चे पर पहले किसने बन्दूक तानी थी.. चाऊ या फिर उसके बेटे ने. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें- विपक्षी एकता हुई फ्लॉप! पटना में होने वाली बैठक में बड़े नेता नहीं होंगे शामिल

वहीं, हत्या के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है. दुकान के बाहर काफी विरोध प्रदर्शन भी हुआ. लोगों का कहना है बच्चे ने बोतल चुराई भी तो क्या उसके लिए आप 14 साल के बच्चे को गोली मार देंगे? लोगों ने चाऊ के दुकान में भी काफी तोड़फोड़ मचाई. 

Tags: Crime News, United States of America, USA

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें