Haldwani : 1 हफ्ते में 5000 से ज्यादा लोगों का पुलिस ने किया सत्यापन, न कराने वाले मकान मालिकों पर 10 हजार का जुर्माना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बिना सत्यापन के और गलत नाम से किराएदार के रूप में बाहरी तत्वों और अपराधियों के क्षेत्र में रहने की संभावना को देखते हुए पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है. किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान पुलिस कर रही है. यही वजह है कि हल्द्वानी पुलिस ने पिछले एक हफ्ते में 5000 से ज्यादा सत्यापन किए हैं. नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने इस बारे में बताया कि नैनीताल जिले में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा. मेरे द्वारा सभी थाना चौकियों में निर्देशित किया गया है कि जो भी बाहरी व्यक्ति गांव या शहर में रह रहे हैं, उन लोगों का वेरिफिकेशन जरूरी है.

एसएसपी पंकज भट्ट ने आगे कहा कि पुलिस बार-बार लोगों से अपील कर रही है कि अगर आप दूसरे शहरों से गांव की ओर या शहरों की ओर रहने आए हैं, तो अपना पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग थाने चौकियों पर सत्यापन करने नहीं आ सकते हैं, उन लोगों के लिए उत्तराखंड पुलिस मोबाइल ऐप में भी यह सुविधा दी गई है. आप प्ले स्टोर से उत्तराखंड पुलिस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और वहां पर अपना वेरिफिकेशन कर सकते हैं, जो पुलिस द्वारा मान्य है.

एक हफ्ते में 5000 से ज्यादा सत्यापन

हल्द्वानी शहर में पुलिस ने पिछले एक हफ्ते में 5000 से ज्यादा लोगों के सत्यापन किए हैं, जो अभी तक बिना सत्यापन के जिले के अलग-अलग शहरों में रह रहे थे. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि अगर आप बाहर से आए हैं और जिले के शहरों में रह रहे हैं, तो आप अपना पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं.

नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन मर्यादा’ भी जारी

इन दिनों नैनीताल जिले में ऑपरेशन मर्यादा के तहत उन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जो लोग सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थल पर नशे का सेवन कर रहे हैं. नैनीताल जिले में लगातार यह मुहिम जारी है. एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने सभी थाने चौकियों को भी निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र पर जाकर चेकिंग अभियान चलाएं और सार्वजनिक स्थानों पर जो कोई भी नशा करते हुए या हुड़दंग करते हुए मिलता है, उन पर सख्त कार्रवाई करें.

Tags: Hindi news, Uttarakhand news, Uttarakhand Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें