PHOTOS: देसी अर्धांगनी, रिवाबा ने भरे स्टेडियम में पति के छुए पैर, तो गूंजी आवाज- बहू हो तो ऐसी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग को खिताब दिलाने वाले क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेडा देसी अंदाज की वजह से चर्चा में हैं. मैच के बाद उन्होंने खुशी के मारे अपने पति के पैर छु लिए. स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों और टीवी पर मैच देख रहे करोड़ों लोगों को उनका यह अंदाज भा गया. पति रविंद्र के पैर छुने के बाद रिवाबा उनके गले लग गई थीं.

इतना ही नहीं शुद्ध देसी अंदाज में साड़ी पहले रिवाबा बेहद खूबसूरत लग रही थी. मैच के बाद वह खुशी के अपने आंसू नहीं रोक पाईं. आंसू पोछते हुए वह रविंद्र के लगे लग गईं. फिर जडेजा फैमिली यानी रिवाबा और बेटी निध्याना ने आईपीएल ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाई. इस पूरे जीत के हीरो रहे रविंद्र जडेजा. उन्होंने खिताबी जीत को अपने कैप्टेन एमएस धोनी को समर्पित किया. धोनी भी जडेजा के प्रदर्शन से बहुत खुश थे. फिर रिवाबा का खुश होना स्वाभाविक था. रिवाबा ने पति जडेजा और धोनी के साथ तस्वीरें खिंचवाई. चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता है. बीते फाइनल मुकाबले में चेन्नई करीब-करीब मैच हार गया था. उसे अंतिम दो गेंदों पर 10 रन बनाने थे. धोनी पवेलियन लौट चुके थे. लेकिन, क्रीज पर रविंद्र जडेजा थे. उन्हें अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का और फिर अंतिम गेंद पर चौका लगाकर पूरा महफिल लूट लिया. रिवाबा अक्सर ग्रीन रंग की साड़ी में दिखती हैं. वह सॉल्ट ग्रीन साड़ी पहन देसी अंदाज में मैच देखने पहुंची थीं. वैसे भी रिवाबा का यह अंदाज दर्शकों को भा गया है. रिवाबा न केवल क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी हैं बल्कि वह अपने गृहनगर जामनगर से भाजपा की विधायक भी हैं. बीते गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और अच्छे खासे वोट से जीत हासिल की थी. अपने विधानसभा क्षेत्र में भी रिवाबा खूब एक्टिव रहती हैं. वह अपने इंस्टाग्राम पर बतौर जनप्रतिनिधि अपनी गतिविधियों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वैसे तो रिवाबा पढ़ाई के दौरान एक ग्लैमरस लड़की रही हैं, लेकिन जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है तब से उनका पसंदीदा पहनावा साड़ी हो गया है. वह सार्वजनिक जगहों पर साड़ी में ही दिखती हैं. पीली, लाल, हरी… हर रंग की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत दिखतीं हैं. उनके क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता उन्हें भाभी कहकर संबोधित करते हैं.ipl

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें