Masala Bhindi Recipe: स्वाद में लाजवाब मसाला भिंडी करें ट्राई, हर कोई करेगा तारीफ, बेहद आसान है बनाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मसाला भिंडी को लंच या डिनर में बनाकर सर्व कर सकते हैं.
मसाला भिंडी बनाने के लिए पहले भिंडी को हल्का सा फ्राई करें.

मसाला भिंडी रेसिपी (Masala Bhindi Recipe): भिंडी की सब्जी को पसंद करने वालों की कमी नहीं है. मसाला भिंडी तो लोग चटकारे ले लेकर खाते हैं. आप भी अगर भिंडी खाने के शौकीन हैं और सादी भिंडी की सब्जी को खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार मसाला भिंडी की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. सेहत के लिए गुणकारी भिंडी की सब्जी को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है. पार्टी या फंक्शन में अक्सर मसाला भिंडी बनायी जाती है. किसी खास मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए मसाला भिंडी को तैयार कर सकते हैं.
मसाला भिंडी की रेसिपी काफी आसान है और इसे कम वक्त में ही तैयार किया जा सकता है. घर में अचानक मेहमान आ जाएं तो उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए भी मसाला भिंडी को तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं मसाला भिंडी बनाने की आसान रेसिपी.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में पिएं पपीते से बनी 4 हेल्दी और टेस्टी स्मूदी, वजन घटाने में मिलेगी मदद, आसान है बनाने का तरीका

मसाला भिंडी बनाने के लिए सामग्री
भिंडी- 1/2 किलो
टमाटर- 2
प्याज- 1
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
जीरा- 1 टी स्पून
धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
चाट मसाला- 1/4 टी स्पून
गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
अमचूर- 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी- 1/2 टी स्पून
तेल- जरूरत के मुताबिक
नमक- स्वादानुसार

मसाला भिंडी बनाने की विधि
मसाला भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धोएं और सूखे कपड़े से पोछ लें. इसके बाद भिंडी के एक-एक इंच लंबे टुकड़े काटकर एक बाउल में रखें. इसके बाद प्याज और टमाटर के भी बारीक टुकड़े कर लें. अब एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबलस्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें कटी हुई भींडी डालें और हल्का सा भून लें. फिर फ्राइड भिंडी को बाउल में निकालकर अलग रख दें.

कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें और फिर दोबारा गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालें और चटकने दें. जीरा चटकने के बाद उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी प्याज डालकर भूनें. प्याज का हल्का सुनहरा होने तक पकाएं और फिट कटे टमाटर डालकर फ्राई करें. टमाटर नरम होने के बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर कुछ देर और पकने दें.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में बॉडी ‘कूल’ बना देगी मैंगो आइसक्रीम, हर किसी को स्वाद आएगा पसंद, बेहद आसान है इसे बनाना

अब मिश्रण में अमचूर, चाट मसाला, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें. इसमें स्वादानुसार नमक डालकर फ्राइड भिंडी डाल दें. करछी से भिंडी के साथ मसाला अच्छी तरह कोट करें. इसके बाद कड़ाही को ढक दें और भिंडी को धीमी आंच पर 10 मिनट तक और पकाएं. भिंडी बीच-बीच में चलाते भी रहें. मसाला भिंडी पूरी तरह से फ्राई होने के बाद गैस बंद कर दें. इसे रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें