शादी के 2 दिन बाद ही उजड़ा सुहाग, जिसके संग लिये थे फेरे नहर में मिली लाश, हत्यारों ने बेरहमी से किया कत्ल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गया. बड़ी खबर बिहार से है जहां शादी के महज दो दिन बाद ही एक युवक की हत्या कर दी गई. दो दिन पहले जो युवती दुल्हन के परिधान में आई थी, वो विधवा हो गई. शादी के दो दिन बाद ही दूल्हा अशोक कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतक गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के पलूहरा पंचायत के लकराही गांव का रहने वाला अशोक यादव था जो पेशे से ठेकेदार था. युवक की शादी 29 मई को थी और 30 मई की बारात लौटी थी.

इसके बाद 31 मई की शाम से वो लापता हो गया था. 31 मई की शाम उसके मोबाइल पर किसी ने फोन कर बाहर बुलाया था जिसके बाद वह चला गया, लेकिन उस दिन से वापस नहीं लौटा. इस बीच गुरुवार को अहले सुबह उसका शव गुरुआ थाना के ही गुनेरी पंचायत के नहर के किनारे फेंका मिला. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है. डॉग स्क्वायड की मदद से अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस मदद ले रही है.

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद नई नवेली दुल्हन और उसका परिवार भी सदमे में है. जिस शख्स की हत्या की गई है 29 मई को उसकी बारात औरंगाबाद गई थी और 30 को वापस गया लौटी थी और 31 की रात्रि में वह लापता हो गया था जिसके बाद उसका शव मिला. शव पर कई जगह पर धारदार हथियार से वार किया गया था. घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और एक बाइक भी मिला है.

आपके शहर से (गया)

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर गुरुवार थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे छानबीन में जुट गई है. फिलहाल नवविवाहित अशोक यादव की हत्या किसने की यह भी जांच का विषय बना हुआ है. घटना के बाद सिटी एसपी हिमांशु खुद स्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली. सिटी एसपी ने मामले का खुलासा करने के लिए एक विशेष टीम गठित किया है जिसमें शेरघाटी एसडीपीओ गुरुआ और शेरघाटी थानाध्यक्ष शामिल हैं. पुलिस का मानना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Tags: Bihar News, Gaya news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें