NCERT: बदल गया 10वीं का सिलेबस, हटाए गए कई चैप्टर, पीरियोडिक टेबल भी हुआ बाहर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (NCERT Periodic Table Removed). इन दिनों एजुकेशन सेक्टर में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं. यह बदलाव एजुकेशन पॉलिसी, कोर्स और किताबों से लेकर पढ़ाने के तौर-तरीके तक में किया जा रहा है. एनसीईआरटी ने भी कई विषयों का सिलेबस बदला है. इस बार 10वीं केमिस्ट्री के सिलेबस में बदलाव किया गया है.

10वीं तक सभी ने केमिस्ट्री विषय की पढ़ाई की होगी. इसमें पीरियोडिक टेबल याद करना आसान नहीं होता था लेकिन इसके बिना काम भी नहीं चलता था (NCERT 10th Periodic Table). अब NCERT ने इस पीरियोडिक टेबल को ही 10वीं कक्षा की केमिस्ट्री किताब और सिलेबस से बाहर कर दिया है (NCERT 10th Chemistry Syllabus). अभी इस फैसले की वजह सामने नहीं आई है.

सिलेबस से क्या-क्या हुआ बाहर?
एनसीईआरटी ने अपनी किताबों से तत्वों के पीरियोडिक क्लासिफिकेशन, चार्ल्स डार्विन के विकास के सिद्धांत, पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति, मानव विकास, आनुवंशिकता और सोर्स ऑफ एनर्जी जैसे विषयों को स्थायी रूप से हटा दिया है (NCERT 10th Chemistry Syllabus 2023). फिलहाल इसके पीछे की वजह को स्पष्ट नहीं किया गया है.

फैसले से हैरान हैं लोग
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के इस फैसले से हर कोई हैरान है. शिक्षक और वैज्ञानिक पीरियोडिक टेबल को केमिस्ट्री का आधार मानते हैं (Periodic Table of Elements). इससे तत्वों और उनके गुणों की समझ विकसित होती है. 10वीं क्लास के सिलेबस से इसे हटाने की वजह से छात्रों को जरूरी केमिस्ट्री प्रिंसिपल्स को समझने में दिक्कत हो सकती है (Periodic Table NCERT).

इससे पहले कोविड 19 के दौरान स्टूडेंट्स का बोझ कम करने के लिए 9वीं-10वीं के सिलेबस से पीरियोडिक टेबल को अस्थायी तौर पर हटाया गया था.

ये भी पढ़ें:
बस दुर्घटना में खोया हाथ, IIT मद्रास से की पढ़ाई, चुनौतियों के साथ दी UPSC परीक्षा
B.tech पास हैं रिवाबा, बनीं BJP से विधायक, अब IPL से मिला ‘संस्‍कारी बहू’ का टैग

Tags: Education news, NCERT, School education, School news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें