दिल्ली. जब से रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट को बंद करने का फैसला सुनाया है, तब से हर कोई इस नोट को बैंक में लिए घूम रहा है. परेशानी की बात तो ये है, अब तो दुकानदार, सब्जी वाले हर किसी ने इस नोट को लेने से मना कर दिया है. ऐसे में लोगों की परेशानी दूर करने के लिए दिल्ली के रेस्टोरेंट आर्डर 2.1 ने एक ऐसी स्कीम निकाली है जिसे काफी लोगों को आसानी मिलेगी. इस नोट के बदले रेस्तरां आपको तीन हजार रुपए का खाना और ड्रिंक दे रहा है .
रेस्टोरेंट के ओनर सुवित ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि ऑर्डर 2.1 का यह इनोवेटिव आइडिया है. जैसे हमारे अच्छी कस्टमर्शिप हो जाएगी और लोगों को भी दुविधा में सुविधा मिलेगी इसलिए स्कीम को लॉन्च किया गया है. आमतौर पर लोग वीकेंड पर रेस्टोरेंट जाते हैं वहां पर भी 1000-2000 का बिल आ जाता है तो लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा कि अगर वह वीकेंड पर कुछ प्लान कर रहे हैं तो वह यहां आ सकते हैं 3000 का खाना खा सकते हैं और उन्हें सिर्फ ₹2000 देने होंगे जिसमें उन्हें ₹1000 की बचत भी होगी.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

पुलिस की वर्दी में लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार गैंग के 10 शार्प शूटर्स गिरफ्तार, किडनैपिंग की थी प्लानिंग, आर्म्स भी मिले

रैपिडएक्स के आनंद विहार स्टेशन में यात्रियों के लिए एनसीआरटीसी ने खास प्लान, यहां जानें

पार्किसंस रोग की गंगाराम अस्पताल में हुई अनोखी सर्जरी, 51 साल की महिला के दिमाग में डाला गया पेसमेकर और…

Delhi Minor Girl Murder: आरोपी साहिल की कस्टडी रिमांड 3 दिन बढ़ी, खुलेंगे कई और राज

दिल्ली का यह कपल बेच रहा स्पेशल चीज-केक, बार-बार खाने के लिए आ रहे लोग

बिहार के इस युवक के दीवाने हुए दिल्ली के लोग, गोल्डन बॉय’ को देखने कनॉट प्लेस पर लगती है भीड़

दिल्ली की इन तंग गलियों में है ‘रजिया सुल्तान’ का मकबरा, 4 साल की थी हुकूमत

Delhi Murder Case: नाबालिग को 4-5 लड़के कर रहे थे परेशान, साहिल और प्रवीण के बारे में छिपाया, करीबी दोस्त का खुलासा

मई निकला ठंडा, 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, कैसे दिल्ली-NCR पर प्रभाव डाल रहा जलवायु परिवर्तन

देश की पहली रीजनल ट्रेन रैपिडएक्स का इंतजार खत्म, जानें कब से संचालन होगा शुरू?

Mission 2024: बसपा का कैडर बनाने पर ब्रेक, अब चुनावी युद्ध में ‘हाथी’ को उतारने से पहले बनेगी नई ‘सेना’
सुवित ने न्यूज 18 को बताया इतने पैसों में आप कुछ फूड्स एंड ड्रिंक्स में कुछ भी ले सकते हैं. मतलब इस स्कीम की मदद से आपका 2 हजार का नोट भी आसानी से चल जाएगा और अपना बढ़िया वीकेंड भी बिता सकते हैं ये स्कीम 31 जुलाई तक ही वैलिड है. सुवित ने कहा कि 2 हजार के 5 नोट यानी 10 हजार रुपए अगर आप लेकर आते हैं तो आपको प्रिविलेज मेंबरशिप कार्ड भी मिल सकता है. इस कार्ड से आप 20 हजार रुपए का आर्डर साल के अंदर में कर सकते हैं यह मेम्बरशिप पूरे साल के लिए है. इससे आपको 50 प्रतिशत का अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल जाएगा.
सुवित ने बताया की उन्हें कुछ हट करने की आदत है और उनकी थालियां भी काफ़ी हिट है तो यह भी एक नया आईडिया है ताकि लोग इस परेशानी में भी अच्छे खाने का लुत्फ़ उठा सके.
.
Tags: 2000 note, Delhi news
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 18:35 IST








