
हमारी प्रकृति ने संतुलन बनाने के लिए छोटे से छोटे जीव को ऐसी शक्तियां दी हैं जिनसे वो अपनी रक्षा कर सकता है. हर जानवर चीता की तरह तेज नहीं भाग सकता, ना ही उसके जैसा शिकारी हो सकता है, फिर भी वो अपनी रक्षा प्रकृति की इन्हीं शक्तियों के द्वारा कर सकता है. किसी के पास सींघ है, किसी के पास उड़ने की शक्ति है तो कोई जहर निकाल सकता है. इंसान इन जीवों (Youtuber eat jelly fish) को खाने की कोशिश करता है पर खतरनाक होने की वजह से वो सबको नहीं खा सकता. पर सोचिए कि अगर वो ऐसा करने लगे तो क्या होगा?
इन दिनों एक जापानी यूट्यूबर (Japanese youtuber jelly fish video) चर्चा में है जिसने सिर्फ फेमस होने के लिए ऐसी हरकत कर डाली जिसे देखकर सब दंग हो गए. उसने दुनिया के सबसे जहरीले समुद्री जीव (Most dangerous marine creature) को खा लिया. उसने खाने से पहले अपने दर्शकों को दिखाया कि उस जीव को पकड़ते कैसे हैं और पकाते कैसे हैं. जिस जीव को उसने खाया, उसको पुर्तगाली मैन-ओ-वॉर (Portuguese man o war) कहते हैं, आसान भाषा में जेली फिश!
जेली फिश पकाते आया नजर
ये इतना खतरनाक जीव है कि जहरीला डंक मारता है जिससे कई जानवर और इंसानों की चुटकियों में मौत हो जाती है. शख्स ने यूट्यूब पर अपने 15 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो पानी के पास किसी सुनसान इलाके में जाता है और वहां जमीन पर पड़ी जेली फिश को बटोरने लगता है. आपको वीडियो की भाषा तो नहीं समझ आएगी पर देखने से आप समझ जाएंगे कि वो अपने हाथ से कई जीवों को पकड़ रहा है और फिर उसे एक पतीले में पानी के अंदर डालकर उबालने लगता है.
वीडियो में खाते नहीं दिखा शख्स!
उबालने के बाद वो पिघल जाता है और गाढ़े पानी जैसा लगने लगता है. फिर वो उस पानी में से जीव के बचे हुए टुकड़ों को अलग करता है और आग पर कुछ पल के लिए गर्म करता है. इसके बाद वो उसमें सब्जियां, सॉस आदि डालता है और आखिर में चॉपस्टिक की मदद से उसे खाने लगता है. हालांकि, शख्स को खाते हुए वीडियो में नहीं दिखाया गया है, इस वजह से दावे के साथ ये नहीं कहा जा सकता है कि उसने असलीयत में उस जीव को खाया था. यूट्यूब पर उसका ये वीडियो 35 लाख से ज्यादा व्यूज पा चुका है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 18:07 IST








