मानसा से सिरसा आ रहे हैं…तो रहें सावधान! इस फ्लाईओवर पर मंडरा रही मौत!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलदेव शर्मा/मानसा: अगर आप भी पंजाब के मानसा से हरियाणा जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मानसा के फ्लाईओवर में बड़ी दरार आ गई है, जिससे किसी भी समय फ्लाईओवर पर हादसा होने का डर मंडराने लगा है.

इस फ्लाईओवर को 2008 में अकाली सरकार के समय जनता के लिए खोला गया था. अब इस पर इतनी बड़ी दरार आ गई है कि यहां से गुज़रना खतरे से खाली नहीं है. स्थानीय लोग भी इस दरार को ठीक करने की अपील कर रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके.

बताया जा रहा है कि खतरा बड़ा है. सबसे ज्यादा डर रात के समय रहता है, इसलिए रात के समय इस फ्लाईओवर से सावधानी से गाड़ी चलाएं. यहां से जब भी गुज़रें सावधानी बरतें, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. हालांकि, यहां बैरिकेडिंग है, लेकिन रात में खतरा और बढ़ जाता है.

दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि इसमें डरने की कोई बात नहीं है. जल्द से जल्द इस दरार को रिपेयर करवा दिया जाएगा. लेकिन लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर पर पड़ी दरार काफी डरावनी है. इस पर रोज़ाना बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे बड़ा नुकसान होने डर बना हुआ है.

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 18:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें