रांची. झारखंड में बिजली की नई टैरिफ में आंशिक वृद्धि कर ग्राहकों को राहत देने की कोशिश की गई है. हालांकि, नयी टैरिफ में अब बिजली के 4 दिन में 25 से ₹30 की बढ़ोतरी की गई है. घरेलू ग्रामीण बिजली की फिक्स रेट ₹26 से बढ़ाकर ₹50 कर दी गई है, जबकि घरेलू अर्बन की पिक्स दर ₹75 से बढ़ाकर ₹100 कर दी गई है.
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने इस बात की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिजली दर में बढ़ोतरी की बात करें तो घरेलू ग्रामीण और अर्बन बिजली की दर में पांच पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है. घरेलू ग्रामीण की दर 5.75/ प्रति यूनिट रुपये से बढ़ाकर 5.80 कर दी गई है. जबकि घरेलू अर्बन की दर 6.25 प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.30 कर दी गई है.
बिजली की नई टैरिफ के मुख्य बिंदु
* 1 जून 2023 से लागू होगा नया टैरिफ
* 2020-21 के बाद बिजली की टैरिफ में बदलाव
* घरेलू ग्रामीण फिक्स चार्जेस ₹20 से बढ़ाकर ₹50
* घरेलू अर्बन फिक्स चार्जेस ₹75 से बढ़ाकर ₹100
* घरेलू रूरल की दर ₹5.75/ प्रति यूनिट से बढ़कर ₹5.80
* घरेलू अर्बन की दर ₹6.25/ प्रति यूनिट से बढ़कर 6.30
* घरेलू HT की दर ₹6.00/ प्रति यूनिट से बढ़कर 6.15
* कमर्शियल की दर ग्रामीण 5KW से ज्यादा होने पर ₹5.75 प्रति यूनिट से बढ़कर 5.80
* कमर्शियल अर्बन की दर 5KW से ज्यादा होने पर ₹6.00 प्रति यूनिट से बढ़कर 6.15
* उपभोक्ता बिल तिथि के 5 दिनों के अंदर भुगतान करने पर 2% त्वरित छूट
* ऑनलाइन,डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर 1% छूट की अनुमति
आपके शहर से (रांची)

Palamu News: शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिहार में की थी योजना

धनबाद में यहां मिलती है कुल्हड़ वाली स्पेशल लस्सी, मैंगो, स्ट्रॉबेरी सहित कई फ्लेवर्स में उपलब्ध

क्या हैं धोनी के वो 10 मंत्रा, जो मैनेजमेंट और लीडरशिप के हिट गुर हैं

एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म, पत्नी-बेटे की हत्या की फिर खुद भी दे दी जान, सामने आई वजह

Jharkhand: कोल्हान जंगल में सुरक्षा बलों को एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी, तीसरे दिन भी मिले 7 IED बम

गुमला में यहां मात्र 10 रुपए में मिलती है 4 पीस इडली, साथ में आलू-चने की सब्जी और चटनी बढ़ाती है स्वाद

Jharkhand News: धनबाद में यहां मिलता है लाजवाब खाजा, 1985 से स्वाद के दीवाने हैं लोग

Bank Clerk Bharti 2023: कैसे बनें बैंक में क्लर्क, परीक्षा से सेलेक्शन तक, जानें सब

Gold Silver Price in Ranchi Today: सोने व चांदी के भाव में भारी उछाल, जानें ताज़ा रेट

Gumla News: गर्लफ्रेंड को छेड़ने का इंतकाम हत्या! युवक ने चचेरे भाई की ईंट-पत्थर से कुचकर ली जान

Good News: अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ेगा झारखंड का यह जिला, डिटेल जानिए
वहीं, कमर्शियल बिजली की बात करें तो ग्रामीण इलाकों में 5 किलोवाट से ज्यादा होने पर 5.75 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 5.80 रुपए कर दी गई है. जबकि कमर्शियल अर्बन की यह दर 5 किलोवाट से ज्यादा होने पर 6.00 रुपए से बढ़ाकर 6.15 कर दी गई है. बिजली की इस नई टैरिफ में कंपनसेशन का भी एक प्लान दिया गया है. इसके तहत फिक्स बिजली की दर जो ₹100 है. यह दरअसल 24 घंटे बिजली की सप्लाई को लेकर फिक्स किया गया है. ऐसे में कम बिजली मिलने पर उसी अनुपात में कंपनसेशन के लिए दावा किया जा सकता है.
.
Tags: Ranchi news
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 17:57 IST








