
आदित्य आनंत/गोड्डा. गोड्डा के महागामा में 50 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल बनने जा रहा है. जहां सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके बनकर तैयार हो जाने से आसपास के 50 किलो मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुविधा होगी. अस्पताल जिले के डीएमएफटी फंड से 24,00744 करोड़ की लागत से बनेगा. महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने बुधवार को इसका शिलान्यास किया है. एक साल में निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
सिविल सर्जन डॉ. अनंत झा ने न्यूज18 लोकल को बताया कि इस अस्पताल को नए तकनीक के साथ बनाया जा रहा है. जिसमें सदर अस्पताल के तर्ज पर सुविधाए मौजूद रहेगी. यहां लेबोरेटरी, ईसीजी, इको, टीएमटी, अल्ट्रासाउंड, शौचालय, विश्राम गृह, एक्स-रे रूम, फार्मेसी, सैंपल ऑर्थोपेडिक्स, डेंटल, त्वचा से संबंधित, आंख से संबंधित, इंजेक्शन कम ट्रीटमेंट, जनरल मेडिसिन एंड पेडियाट्रिक्स, इलेक्ट्रिकल रूम, ब्लड बैंक और आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर मौजूद होंगे.
50 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल
डॉ. अनंत झा ने बताया कि 50 बेड के इस आधुनिक अस्पताल में आईसीयू में 6, ओटी वार्ड में 5, एचडीयू में 4, पोस्ट वार्ड में 5 बेड, जनरल वार्ड में 30 बेड होंगे. साथ ही डॉक्टर रूम व नर्स रेस्ट रूम भी होंगे. बदा दें कि महामागा का अनुमंडल बने करीब 5 साल हो चुका था. लेकिन यहां अनुमंडीय अस्पताल नहीं था. ऐसे में लोगों को इसका काफी इंतजार था. हालांकि अभी लोगों को एक साल इंतजार करना पड़ेगा.
.
Tags: Godda news, Health News, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 17:52 IST








