पुनीत माथुर/ जोधपुर. जोधपुर के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच एक और पर्यटक स्थल बन रहा है. जी हां कायलाना झील के पास बन रहे लव कुश वाटिका को अब अंतिम टच दिया जा रहा है और यहां जल्द ही यहां पर्यटकों की चहल पहल देखने को मिलेगी.
वन विभाग कायलाना के पास ही बड़ा भाखर वन खंड में इस लव कुश वाटिका का निर्माण कर रहा है और जल्द निर्माण कार्य पूरा होने वाला है. 25 हैक्टेयर में इस लव कुश वाटिका को तैयार किया जा रहा है. लव कुश वाटिका शहर वासियों के साथ ही पर्यटकों को भी प्रकृति से रूबरू करवाएगी. राज्य सरकार ने इस लव कुश वाटिका के निर्माण के लिए एक बड़ा बजट प्रस्तावित किया है. जिसमें चारदीवारी व्यूप्वाइंट, झोपड़ियां, पौधों का वनीकरण, ट्यूबवेल पाइप लाइन बिछाना आदि सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है. जल्दी यहां शहर में आने वाले पर्यटक की चहल पहल देखने को मिलेगी.
आपके शहर से (जोधपुर)

चम्बल नदी के किनारे फोटोग्राफर को भालू की तस्वीर लेने में लग गए 5 साल, देखें भालू की डेस्टिनेशन तस्वीर

Breaking News : बोरियां बिस्तर लेकर कलेक्ट्रेट क्यों पहुंचे Madan Lal Dilawar ? | Breaking News

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मेवाड़ प्रवास पर, सिटी पैलेस में हुई भव्य आगवानी

सरिस्का का फिल्मांकन करेंगे नल्ला मुत्थू, टाइगर और शावक के बीच अठखेलियों को दिखाएंगे

Breaking News : दूषित पानी को लेकर Madan Lal Dilawar का ये धरना खींच रहा सबका ध्यान | Jaipur | News

Taliban India Relation: भावुक हुआ Taliban, मदद के लिए जताया India का आभार | Afghanistan | Top News

राजस्थान में बन रही देश की पहली 8 लेन टनल, लागत 1000 करोड़, 100 साल की गारंटी, जानें सबकुछ

Job Alert : भीलवाड़ा के हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी, लग रहा मेगा जॉब फेयर, ऐसे करें आवेदन

Rajasthan Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह पहुंचे डूंगरपुर, कार्यकर्ताओं से जीत-हार पर लिया फीडबैक

Iran Taliban Fight: पानी को लेकर Taliban और Iran में छिड़ी जंग | Afghanistan |Top News |Breaking News

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, यूपी के तीन युवक हुए हादसे का शिकार
आपको बता दें कि यहां से कुछ ही दूरी पर माचिया सफारी पार्क और कायलाना झील है जहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. माचिया सफारी पार्क में वन्यजीवों को देखते हैं तो वहीं कायलाना झील के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हैं. इस बीच इस वन खंड में लव कुश वाटिका के तैयार हो जाने के बाद एक और पर्यटकों का डेस्टिनेशन यहां बनने जा रहा है.
अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाने जाने वाला जोधपुर अब अपने प्राकृतिक वन खंड के लिए भी जाना जाने लगेगा क्योंकि यहां पर्यटक जब पहुंचेंगे तो उसे कायलाना झील ,माचिया सफारी पार्क के अलावा लव कुश वाटिका घूमने का भी मौका मिलेगा.
.
Tags: Hindi news, Rajasthan news, Tourist spots
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 17:00 IST








