WTC Final: जोश हेजलवुड ने बताया, विराट कोहली की कौन सी बात उन्‍हें बनाती है ‘स्‍पेशल बैटर’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. टीमें अब बदल चुकी हैं.आईपीएल-2023 में विराट कोहली (Virat Kohli)और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) एक ही टीम (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे, ये दोनों अब प्रतिद्वंद्वी बन चुके हैं. विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल (World Test Championship Final)में भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) से होगा.लंदन के ओवल मैदान में होने वाले WTC Final में विराट और जोश एक-दूसरे के सामने होंगे. आईपीएल से फुर्सत पाने के बाद ‘नेशनल ड्यूटी’ निभाने के लिए दोनों टीमों के प्‍लेयर्स इंग्‍लैंड पहुंच चुके हैं और अभ्‍यास में जुटे हैं.

IPL की बात करें तो विश्‍व की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग ने विभिन्‍न देशों के प्‍लेयर्स को एक-दूसरे को समझने का मौका उपलब्‍ध कराया है. लंबे समय तक टीम के रूप में एक साथ रहने से इनकी बांडिंग भी मजबूत हुई है. विराट कोहली के बेहद स्ट्रिक्‍ट ट्रेनिंग सेशन को जोश ने करीब से देखा है.

‘ट्रेनिंग पर सबसे पहले पहुंचते हैं,सबसे बाद में लौटते हैं’
विराट के बारे में बात करते हुए जोश हेजलवुड ने ICC से बातचीत में कहा, ‘दरअसल यह कोहली का Strong Work Ethic है जो ‘किंग कोहली’ को बाकी बल्लेबाजों से आगे रखता है और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन बैटर्स से एक बनाता है.मेरे ख्‍याल से यह इस बात में निहित है कि वे कितनी कड़ी मेहनत करते हैं. ‘उन्‍होंने कहा, ‘सबसे पहले उनकी फिटनेस, उसके बाद उनका स्किल वर्क, खासकर बैटिंग और फील्डिंग. वे ट्रेनिंग के लिए सबसे पहले पहुंचे हैं और सबसे बाद में लौटते हैं. यही नहीं उनकी ट्रेनिंग की तीव्रता (Intensity of training) हमेशा उच्‍च स्‍तर की होती है.’

‘गेंद पर सिराज का नियंत्रण शानदार’
आरसीबी में रहते हुए हेजलवुड को भारतीय तेज गेंदबाज मो. सिराज (Mohammed Siraj) के साथ भी समय बिताने का मौका मिला जो 14 मैचों में 19 विकेट के साथ टीम के शीर्ष गेंदबाज रहे.हेजलवुड इस बात से वाकिफ हैं कि व्‍हाइट बॉल ही नहीं, रेड बॉल से भी सिराज इसी तरह का प्रदर्शन करने में सक्षम हैं. उन्‍होंने कहा,’मैं वहां (IPL)थोड़ा लेट पहुंचा, इसके पहले ही उसने गेंदबाजी में कमाल दिखाना शुरू कर दिया था.वह हर बार विकेट के मामले में शीर्ष पर होता है और उसकी इकोनॉमी ऐसी थी जो चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में हासिल करना कभी कभी लगभग असंभव होता है. वह ओवर में छह या साढ़े छह रन की दर से रन दे रहा था. गेंद पर उसका नियंत्रण शानदार था, उन्‍होंने बेहतरीन बॉलिंग की’

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Josh Hazlewood, Virat Kohli, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें