बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों में लू का अलर्ट, यहां ले पूरी जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उधव कृष्ण/पटना. राजधानी सहित पूरे प्रदेश में एक बार फिर लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है. बता दें कि राज्य में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान 12 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चलने की संभावना जताई गई है.

पछुआ हवा चलने से बिहार के कई जिलों में गर्मी की तपिश में बढ़ोतरी होगी. राजधानी पटना की बात करें तोपटना का अधिकतम तापमान बुधवार को सामान्य से 03 डिग्री ऊपर 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मई में पटना का सबसे गर्म दिन बुधवार रहा.

गर्म हवा से परेशान रहे लोग
पटना समेत प्रदेश का मौसम बीते 48 घंटों से बदलता नजर आ रहा है. वहीं पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, फारबिसगंज, शेखपुरा और कटिहार जिले में हीटवेव (लू) का प्रभाव है.राजधानी और इसके आसपास इलाकों में गर्म हवा के कारण लोग परेशान रहे. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी मध्यप्रदेश के आसपास बने होने के साथ एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार तक फैली हुई है.

आपके शहर से (पटना)

इन जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, नालंदा, खगड़िया, मधेपुरा और भागलपुर में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. 02 जून को पटना समेत प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपाैल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, खगड़िया और भागलपुर में लू का प्रभाव रहेगा.

सबसे गर्म रहा वाल्मीकि नगर
बुधवार (31 मई) को राज्य के 21 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. पूर्णिया, अररिया, कटिहार, वाल्मीकि नगर और शेखपुरा में हीट वेव की स्थिति बनी रही. 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर सबसे गर्म रहा.वहीं, शेखपुरा का 42.2 डिग्री, भोजपुर का 41.9 डिग्री, पटना और औरंगाबाद का 41.8 डिग्री, भागलपुर का 41.7 डिग्री, गया का 41.6 डिग्री, पूर्णिया और नालंदा का 41.5 डिग्री, नवादा का 41.4 डिग्री, वैशाली का 41.3 डिग्री, रोहतास और सीवान का 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Tags: Bihar News in hindi, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें