बिल्लू के पकोड़े हैं खास…73 साल बाद भी वही स्वाद, एक्टर से लेकर नेता तक हैं दीवाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रदीप धनखड़/बहादुरगढ़: ‘बिल्लू दे मशहूर पकोड़े’ बहादुरगढ़ में आज किसी पहचान के मोहताज नहीं. बिल्लू की दुकान में पकोड़े खाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. टेस्ट के साथ-साथ यहां करीब 20 किस्म के पकोड़े बनाए जाते हैं. बिल्लू दे मशहूर पकोड़े की दुकान में सिर्फ आम लोग नहीं, बल्कि फिल्मी अभिनेता और राजनेता भी आते हैं.

हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान बहादुरगढ़ आए मानसिंह दुआ ने शहर में पहली बार पकोड़े बनाने की रेहड़ी लगाई थी. पाकिस्तान से खाली हाथ आए मानसिंह दुआ को आजीविका चलाने के लिए जब कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझा तो उन्होंने पकोड़े बनाना शुरू कर दिए. इनका स्वाद और सुगंध के लोग दीवाने बन गए.

साल 1950 में बहादुरगढ़ में मानसिंह दुआ ने रेहड़ी की शुरुआत की थी. आज 73 साल बाद उनके पोते अमित और सचिन दुआ इस दुकान को चला रहे हैं. आज भी पकोड़ों में वही स्वाद है. मानसिंह दुआ ने यहां के लाल चौक पर अंगीठी लगाई और दो, तीन व पांच पैसे में चार से आठ पकोड़े बेचने लगे.

सीक्रेट है यह मसाला
धीरे-धीरे इन पकोड़ों का स्वाद और सुगंध पड़ोसी राज्यों तक जा पहुंची. बता दें कि बिल्लू की दुकान में पकोड़ों के ऊपर से डाले जाने वाला मसाला भी विशेष तरह से तैयार किया जाता है, जो उनकी सीक्रेट रेसिपी है. इसी सीक्रेट मसाले की वजह से पकोड़ों का स्वाद और सुगंध लोगों को खींच लाती है.

राजेश खन्ना को भी पसंद थे पकोड़े
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल, बंसीलाल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ फिल्म एक्टर राजेश खन्ना, महाभारत सीरियल में भीम का रोल करने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार भी बहादुरगढ़ के पकोड़े खाने के शौकीन रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 13:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें