
नीरज कुमार / बेगूसराय. अगर आपको आईआईटी, बी फार्मा, डी फार्मा या फिर इंजीनियर बनना हो तो पैसे की कमी का टेंशन न लें. अब पैसों की कमी की वजह से आपकी पढ़ाई नहीं रूकेगी. बिहार सरकार ने एक ऐसी योजना की शुरुआत की है, जिससे अब पढ़ाई के खर्च के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं होगी. छात्रों को जरूरत के हिसाब से 1 लाख से लेकर चार लाख तक की सहायता राशि मिलेगी. हालांकि, इस योजना का लाभ 12वीं पास छात्र-छात्राओं को हीं दिया जाता है. बेगूसराय में इस वित्तीय वर्ष में अब तक 2468 छात्र-छात्राओं ने इस योजना का लाभ लिया है.
छात्रों को डीआरसीसी में करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
बेगूसराय DRCC के प्रबंधक सर्वजीत ने बताया कि जिले के डीआरसीसी में रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा. जिले में तकरीबन एक लाख से अधिक छात्र इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं. 12वीं के बाद टेक्निकल या फिर आगे की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को क्रेडिट कार्ड के जरिए सिर्फ 4 फीसदी ब्याज पर लोन दिया जाता है. हालांकि, छात्रों को इस योजना के तहत सिर्फ 1 फीसदी ब्याज का ही भुगतान करना होगा. बांकी तीन फीसदी ब्याज माफ कर दिया जाता है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए छात्र-छात्राएं डीआरसीसी से भी संपर्क कर सकते हैं.
इस तरह आप ले सकते हैं योजना का लाभ
युवाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए सदर प्रखंड मुख्यालय के समीप जिला निबंधन परामर्श केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा. यहां पर छात्रों को सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स लेकर आना होगा. हालांकि, अधिकारियों का कहना कि डॉक्यूमेंट का सत्यापन हो जाने के बाद सारे डाक्यूमेंट्स लौटा दिए जाते हैं. आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, हायर एजुकेशन प्रमाण पत्र, छात्र के माता-पिता और गारंटर का फोटो, बिहार राज्य का निवास प्रमाण, शैक्षिणिक प्रमाण पत्र के अलावा बैंक डिटेल आदि जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य है. आवेदन जमा करने के 180 दिन के भीतर सत्यापान कराना जरूरी है. अगर नहीं कराया जाता है तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा है. आवेदकों की उम्र 18 से 25 साल तक होनी चाहिए.
.
Tags: Begusarai news, Bihar Government, Bihar News, Education news, Scheme
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 13:00 IST








