
नई दिल्ली. दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी को बड़ी सफलता हासिल हुई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को अरबिंदो फार्मा के प्रबंध निदेशक शरथ रेड्डी को सरकारी गवाह बनने की याचिका स्वीकार कर ली है. कोर्ट ने रेड्डी को माफी दे दी है. शरथ रेड्डी ने कोर्ट को बताया है कि उन्हें जान का खतरा है. शरथ रेड्डा का बयान एक सीलबंद लिफाफे में रखा गया है. बीते साल 10 नवंबर को शरथ रेड्डी को ईडी ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. उनके साथ ही विनय बाबू को भी गिरफ्तार किया गया था.
वहीं अब शरथ रेड्डी सरकारी गवाह बन गए हैं. अब उन्हें इस मामले में सजा नहीं होगी. बता दें कि इससे पहले मनीष सिसोदिया के करीबी रहे दिनेश अरोड़ा भी सरकारी गवाह बन गए थे. उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह सरकारी गवाह बनने को तैयार है. अपनी याचिका में अरोड़ा ने कहा था कि सीबीआई द्वारा इस मामले की जांच में वह पूरा सहयोग कर रहे हैं और जांच अधिकारी के सामने सही बयान दिये हैं.
.
Tags: ED, Manish sisodia, New excise policy
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 13:04 IST








