हाइलाइट्स
काम समय से पूरा करने के लिए पूरे प्रोजेक्ट को दो चरणों में बांटा जा चुका है
स्टेशनों और टॉवर निर्माण के लिए 95 फीसदी जमीन का अधिग्रहण हो चुका है
वाराणसी. वो दिन अब दूर नहीं, जब मोदी की काशी में लोग हवा में सफर करते नजर आएंगे. कैंट स्टेशन में ट्रेन से उतरने वाले लोग चंद मिनटों में काशी विश्वाथ मंदिर पहुंच सकेंगे. यहां पर देश के पहले अरबन रोपवे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. रोपवे के कार्य की प्रगति जानने के लिए न्यूज18 हिन्दी वाराणसी ग्राउंड जीरो पहुंचा और वहां की जमीनी हकीकत जानी.
वाराणसी रेलवे स्टेशन से उतरकर बाहर निकलते ही आपको रोपवे निर्माण का काम दिखाई देगा. जिन-जिन स्थानों पर रोपवे स्टेशन बनना है, उसे ऊंचे ऊंचे टिन शेड से कवर किया जा चुका है, जिससे निर्माण के समय उड़ने वाली धूल आसपास न फैले. यहां पर गड्ढा खोदकर पाइप टेस्टिंग का काम किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा.
आपके शहर से (वाराणसी)

Varanasi Gold Rate: वेडिंग सीजन में सोने चांदी के भाव ठहरे, चेक करिए आज की कीमत

Vande Bharat Train: खुशखबरी! रांची-वाराणसी के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, 6 घंटे में पूरा होगा सफर

UP DElEd 2023: यूपी डीएलएड के रजिस्ट्रेशन में भूल से भी ना करें ये गलती, आवेदन हो जाएगा निरस्त

Varanasi Weather Update: वाराणसी में गर्मी फिर ढाएगी सितम, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी पर ‘जलदान’ से दूर होंगे सारे कष्ट, काशी के ज्योतिषी से जानें उपाय

Gold-Silver Price Today: वाराणसी में ठहर गया सोना, चांदी भी लुढ़का, चेक करें आज के दाम

Varanasi Gold Rate: वाराणसी में सोने ने फिर दिखाए तेवर, चांदी भी चमकी, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Nirjala Ekadashi 2023: प्रचंड गर्मी से मिले निजात, भक्तों ने 1008 कलश में जल लेकर किया बाबा विश्वनाथ का अभिषेक

Vat Savitri Purnima Vrat 2023: सुहागिन महिलाओं ने किया ये व्रत तो चमकेगी किस्मत, जानें पूजन विधि और महत्व

Photos: कहीं लगा 56 भोग…तो कहीं महाआरती, बाबा की काशी में कुछ ऐसे मना गंगा दशहरा
स्टेशनों पर पाइल लोड टेस्टिंग का काम चल रहा है.
ये भी पढ़ें: शिवखोड़ी और शंकराचार्य मंदिर का सफर होगा आसान, पैदल चढ़ने से मिलेगी राहत
रोपवे का काम समय से पूरा करने के लिए पूरे प्रोजेक्ट को दो चरणों में बांटा जा चुका है. पहले चरण में बनने वाले तीनों स्टेशनों कैंट स्टेशन, विद्यापीठ और रथयात्रा पर पाइल लोड टेस्टिंग ( भार परीक्षण) का काम किया जा रहा है. बचे हुए दो स्टेशनों (तकनीकी स्टेशन को मिलाकर) पर भी ग्रांउड पर काम जल्द करने की तैयारी है. पाइल लोड टेस्टिंग वो तकनीकी प्रक्रिया है, जिसकी मदद से यह जाना जाता है कि टावर बनाने के लिए मिट्टी में भार सहने की क्षमता कितनी है. इसी के अनुसार स्टेशन और टॉवर डिजाइन किए जाएंगे.
पाइल लोड टेस्ट का काम जल्द पूरा हो जाएगा. इसके बाद स्टेशनों के निर्माण का काम तेजी शुरू हो जाएगा.
रोपवे निर्माण करने वाली एनएचएआई की कंपनी एनएचएलएमएल के सीईओ प्रकाश गौड़ के अनुसार स्टेशनों और टॉवर निर्माण के लिए 95 फीसदी जमीन का अधिग्रहण का काम हो चुका है. इसलिए अब निर्माण में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आएगी. पाइल टेस्टिंग का काम चल रहा है, जो जल्द पूरा हो जाएगा. इसके बाद तीनों स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. यानी इसी माह से निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा. वाराणसी रोपवे देश का अब तक का सबसे हाईटेक रोपवे होगा. इसमें स्विट्जरलैंड की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, क्योंकि वहां सामान्य ट्रांसपोर्ट के रूप में रोपवे का इस्तेमाल होता है.
.
Tags: Kashi Temple, Modi news, Rope Way, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 12:53 IST








