Viral video: कुत्‍तों को दौड़ा रहा था लकड़बघ्‍घा, तभी पीछे पड़ गया शेरों का झुंड, जान बचाने के लाले पड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जंगल में शेर के मुकाबले कोई नहीं. अगर वह आ धमके तो अच्‍छे अच्‍छों की हालत खराब हो जाती है. अक्‍सर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब एक नई क्‍ल‍िप YouTube पर वायरल हो रही है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक लकड़बघ्‍घा जंगली कुत्‍तों के पीछे पड़ जाता है. तभी सामने से शेरों का झुंड आ जाता है और भागते-भागते हालत खराब हो जाती है.

यूट्यूब पर Latest Sightings एकाउंट से यह क्‍ल‍िप शेयर की गई है. साथ में पूरी कहानी भी बताई है. लिखा, जंगल सफारी पर जाने वाले सभी लोगों की चाहत रहती है कि उन्‍हें जंगल का राजा शेर दिख जाए. वैसे तो शेर आलसी होते हैं और दिन में 20 घंटे तक सो सकते हैं. ज्‍यादातर वे अपनी ऊर्जा बचाने के लिए छायादार स्‍थानों में आराम करते हैं. और रात में श‍िकार पर निकलते हैं. हम भी शेरों को देखकर निकले ही थे कि 100 मीटर पर जंगली कुत्‍ते नजर आए. हमेशा वे झुंड में ही दिखते हैं और मिलकर शिकार करते हैं. उन्‍हें काफी फुर्तीला माना जाता है.

” isDesktop=”true” id=”6381145″ >

आवाज सुनकर बाहर आया शेरों का झुंड
हालांकि, इसी बीच एक लकड़बग्घा आ जाता है और उनका पीछा करने लगता है. जंगली कुत्‍ते लकड़बग्घों से काफी डरते हैं. और वे भागने लगते हैं. मगर उन्‍हें क्‍या पाता कि आगे शेरों का झुंड उनका इंतजार कर रहा है. आवाज सुनकर शेर बाहर आ जाते हैं. कुत्‍ते और लकड़बग्घा कुछ सोच पाएं उससे पहले ही शेर हमला करने लगते हैं. जंगली कुत्‍ते तो भागकर छिप जाते हैं लेकिन लकड़बग्घा की भागते-भागते हालत खराब हो जाती है.

सौभाग्‍यशाली थे कुत्‍ते
कुत्‍ते सौभाग्‍यशाली थे कि उन्‍होंने समय रहते शेरों को देख लिया और भाग निकले. शेर भी शायद आराम की मुद्रा में थे, इसल‍िए शिकार करने की कोश‍िश नहीं की. वरना वे चाहते तो सबका काम तमाम कर देते. वीडियो कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया है, अब तक इसे तकरीबन 5 लाख बार देखा जा चुका है. हजारों लाइक्‍स और कमेंट मिले हैं.एक यूजर ने लिखा, जब कुत्‍तों को शेरों की गंध मिल गई तो उन्‍होंने लकड़बग्घे को बता दिया और सब मिलकर भाग निकले.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें