अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पूर्वी चंपारण टीम का होगा चयन, रजिस्ट्रेशन कराने की ये है प्रक्रिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकुल कुमार/पूर्वी चम्पारण. क्रिकेट खेलने के शौकीन हैं. उम्र 23 वर्ष से कम है और रोज-रोज नेट पर पसीना बहा रहे हैं, तो तैयार हो जाएं. क्योंकि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाले अंडर-23 आयु वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पूर्वी चंपारण क्रिकेट टीम का चयन होने वाला है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन टूर्नामेंट कमेटी के कन्वेनर सह ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि बीसीए द्वारा जल्द ही अंडर- 23 आयु वर्ग में पूर्वी चंपारण क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा. इसके लिए इच्छुक खिलाड़ियों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

बीसीए कन्वेनर के अनुसार इस टूर्नामेंट में चयन की उपलब्धता के लिए पूर्वी चंपारण क्रिकेट एसोसिएशन से निबंधित वैसे खिलाड़ी जिनकी जन्मतिथि एक सितंबर 2000 या उसके बाद की हो, वह मोतिहारी स्थित खेल भवन के दफ्तर में अपने जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, अपने माता-पिता के आधार कार्ड और कोई एक अन्य डॉक्यूमेंट (पैन कार्ड,पासपोर्ट आदि) के साथ आकर राशिद जमाल खान से संपर्क कर सकते हैं.

15 खिलाड़ियों का होना है चयन
पूर्वी चंपारण जिले से अंडर-23 के लिए कुल मिलाकर 15 खिलाड़ियों का चयन होना है. इसमें रजिस्ट्रेशन कराने की कोई सीमा निश्चित नहीं है. कोई भी खिलाड़ी जो अहर्ता पूरी करता है, वह रजिस्ट्रेशन करा सकता है. बताया गया कि खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद उनके लिए चयन कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसके आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. सभी जिलों में खिलाड़ियों के चयन के बाद से जोनल या नॉकआउट राउंड में मैच होंगे.

Tags: Cricket

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें