सीवान के 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में धमाल मचाने के लिए तैयार, बिहार की टीम हुई रवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंकित कुमार सिंह/सीवान.बिहार का सीवान मेघा और प्रतिभाओं की धरती रही है. यहां के बच्चे और बच्चियां समय-समय पर अपने काबिलियत के बदौलत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और अपने जिले व बिहार का नाम रोशन करने का कार्य किया है. वहीं खेल के क्षेत्र में सीवान के महिला खिलाड़ी भी पीछे नहीं है. महिलाएं भी दो कदम आगे निकल अपनी नई दास्तां लिखने को अग्रसर है. अब जिले की 6 खिलाड़ी बिहार टीम का नेतृत्व करते हुए 16 वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी.जिसको लेकर वह मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गयी है.

दरअसल मध्यप्रदेश के देवांश में 16वां राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैम्पियशिप का आयोजित किया गया है. यहां यह चैंपियनशिप 31 मई से लेकर चार जुलाई तक चलेगी. जिसमें देश के कुल 22 राज्य के ग्रेपलिंग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. वहीं इसमें बिहार ग्रेपलिंग संघ से 42 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. जिसमें बिहार टीम के तरफ से सीवान ग्रेपलिंग संघ के कुल 6 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. जिसमें कविता कुमारी, मीनी कुमारी,मुस्कान खातुन, सुमंजन कुमारी, सिमरन राय,तथा बालक वर्ग में रूपेश कुमार भाग ले रहे हैं.

सभी खिलाड़ी हुए रवाना.
सीवान जिले के सभी 6 खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय रेफरी मनीष तिवारी (प्रियेश) व कोच रोहित कुमार के साथ मध्यप्रदेश के देवास के लिए रवाना हो गए. इस अवसर पर सीवान रेलवे स्टेशन पर जिला ग्रेपलिंग संघ के संरक्षक डा० राजा प्रसाद, अनुराधा गुप्ता, अरविंद पाठक, देवेन्द्र गुप्ता, भारत विकास परिषद के महासचिव ज्ञान प्रकाश, राजेश कुमार, मोनिका शेखर आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामना व विजयी होने के की शुभकामनाएं देकर रवाना किए.

सीवान से चयनित 6 खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता
कोच ने बताया कि सीवान के चयनित सभी 6 खिलाड़ी स्टेट लेबल ग्रैपलिंग में स्वर्ण पदक विजेता है. इनका प्रशिक्षण करने के उपरांत यह चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है यह सभी छह खिलाड़ी मध्यप्रदेश में आयोजित चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेगी. हम लोगों को उमीद है कि चैम्पियनशिप में विजयी होकर लौटेंगे. हमें अपने खिलाडियों पर पूरा भरोसा है.

Tags: Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें