यात्री ध्यान दें! बरौनी-अंबाला, लिच्छव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रितेश कुमार/समस्तीपुर.रेल मंडल में एनआई कार्य के मद्देनजर को पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसमें बरौनी से 11 जून 2023 को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अंबाला एक्स्प्रेस फेफना-मउ-औडिहार के रास्ते चलाई जाएगी, तो वहीं सीतामढ़ी से 15.06.2023 से 19.06.2023 तक प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छिवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मउ-शाहगंज-जौनपुर-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी.

आनंद विहार टर्मिनल से 14.06.2023 से 18.06.2023 तक प्रस्थान करने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छिवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जौनपुर-शाहगंज-मउ के रास्ते चलाई जाएगी.

इन ट्रेनों को नियंत्रण कर चलाया जाएगा 

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को नियंत्रण कर चलाए जाने का निर्णय लिया है. इसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07, 10, 12, 16, 17 एवं 18 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे पर 90 एवं 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29, 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07, 10, 12, 16, 17 एवं 18 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 90 एवं 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी, बरौनी से 01.06.2023 को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में 60 मिनट और आगे मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.

 इन एक्सप्रेस ट्रेन को किया गया पुनर्निर्धारण 

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि लोग प्रदेश आने जाने के लिए ट्रेनों का उपयोग करते हैं और बड़ी तादात में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में यात्रियों की यात्रा करने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो जिस को लेकर पूर्व मध्य रेलवे द्वारा क्योंकि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इन एक्सप्रेस ट्रेन को पुनर्निर्धारण कर चलाने का निर्णय लिया है. जो सीतामढ़ी से 01 जून एवं 10 जून को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छिवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी से क्रमशः 150, 90 एवं 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी. जिससे यात्रियों को इस एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो जिस को लेकर पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचना जारी की है.

Tags: Bihar News, Indian Railways, Irctc, Latest hindi news, Samastipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें