बीमार दुल्‍हन शादी में छोटे बालों के साथ पहुंची! दुल्‍हे के रिएक्‍शन ने लूट ली महफिल, जानकर तबीयत हो जाएगी खुश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. शादी किसी भी युवक और युवती के जीवन का बेहद खास वक्‍त होता है. हर कोई अपने इस स्‍पेशल मूमेंट को और भी स्‍पेशल बनाने के लिए विशेष तैयारियां करता है. लड़कियां मेकअप, डिजाइनर लहंगे, ज्वेलरी, चूड़ियों तक को लेकर काफी चूजी होती हैं. तब क्‍या हो जब कोई दुल्‍हन छोटे बालों के साथ मंडप में पहुंच जाए. जी हां, एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब बालों से सबंधित बीमारी से ग्रस्‍त दुल्‍हन ने अपनी समस्‍या को छुपाने की जगह खुलकर इसका सामना  किया. वो शादी के मंडप में ब्‍वॉय-कट छोटे-छोटे बालों के साथ पहुंची. महिला ने अपने बालों का विग के पीछे छुपाने का प्रयास नहीं किया.

ये कहानी देश के किस हिस्‍से की है ये तो अभी नहीं पता चल सका है. सोशल मीडिया पर इस महिला की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है. महिला का नाम तानिया है जबकि उनके पति का नाम है अनमोल. बताया जा रहा है कि तानिया एलोपेसिया नामक बीमारी से ग्रस्‍त है. जिसके कारण उसके बाल छोटे रह गए. शादी के दौरान उन्‍होंने छोटे बालों के साथ सजने का निर्णय लिया. अनमोल ने भी उन्‍हें शादी में छोटे बालों के साथ आने के लिए प्रेरित किया.

इंस्टाग्राम पर वेड मी गुड नाम के एक वेडिंग पेज पर तानिया-अनमोल की पिक्‍चर और उनकी कहानी को पोस्‍ट किया गया है. कैप्‍शन में तानिया का बयान दिया गया है जिसमें उन्‍होंने कहा, “मुझे एलोपेसिया है और मैंने अपनी शादी में पति के अनुरोध पर बाल को वैसा ही रखने का फैसला किया, जैसे वह हैं.”

Tags: Unique wedding, Wedding story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें