वंदेभारत ट्रेनों ने अब तक पृथ्‍वी के 95 चक्‍कर के बराबर किया सफर, यहां जानें कितनी दूरी तय की !

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

18 वंदेभारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है
22 राज्‍यों के 100 जिलों में वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं

नई दिल्‍ली. सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन यानी वंदेभारत ट्रेन देशभर के लोगों को आकर्षित कर रही है. यही वजह है कि रेलवे मंत्रालय एक के बाद एक कर अब तक 18 वंदेभारत ट्रेनों का संचालन शुरू कर चुका है. 19वीं वंदेभारत ट्रेन का संचालन गोवा से मुंबई तक दो दिन बाद शुरू होने जा रहा है. वंदेभारत ट्रेनों ने अब तक इतनी दूरी तय की है, जो पृथ्‍वी के 95 चक्‍कर से अधिक है. इससे कल्‍पना की जा सकती है कि वंदेभारत ट्रेनें ने अब तक कितनी अधिक दूरी का सफर कर चुकी हैं.

वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत 15 फरवरी 2019 को हुई है. पहली ट्रेन राजधानी दिल्‍ली से भगवान शिव की नगरी वाराणसी के बीच शुरू हुई है. दूसरी ट्रेन नई दिल्‍ली से माता वैष्‍णो देवी कटरा के लिए शुरू हुई. इस तरह अब तक 18 रूटों में 36 सर्विस वंदेभारत दे रही है. बात करें कि वंदेभारत कितने राज्‍यों में चल रही है तो अब तक 22 राज्‍यों के 100 जिलों में वंदेभारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. इन सभी वंदेभारत ट्रेनों का 99 स्‍टेशनों पर ठहराव है.

ये भी पढ़ें: देश के तीन राज्‍यों में अभी नहीं पहुंची वंदेभारत, जानें इन राज्‍यों में कब तक पहुंचेगी ?

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

खास बात यह है कि वंदेभारत ट्रेनें लोगों को भी पंसद आ रही हैं. यही वजह है कि इसकी आक्‍यूपेंसी रेट बहुत अच्‍छी जा रही है. रेलवे मंत्रालय के अनुसार 21 अप्रैल से 30 मई के बीच वंदेभारत की 36 सर्विस में आक्‍यूपेंसी रेट 100 फीसदी रही है. विभिन्‍न रूटों पर चलने वाली वंदेभारत 16 और 8 कोचों की हैं. कोचों की संख्‍या आक्‍यूपेंसी के अनुसार तय की गई है.

Tags: Indian railway, Vande bharat, Vande bharat train, Vande Bharat Trains

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें