कई शताब्दी पुराना है बूढ़न माता मंदिर, मान्यता निराश होकर नहीं लौटते मां के दरबार से भक्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कृष्ण/अमेठी. अमेठी में सिद्ध पीठ और शक्तिपीठ धार्मिक स्थलों की कमी नहीं है. यहां पर कई ऐसे मंदिर हैं जिनकी आस्था मां भवानी के भक्तों से जुड़ी है और दूरदराज से भक्त यहां पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं और मां भवानी से अपनी अरदास लगाते हैं. इसी में से एक है बूढ़न माता मंदिर. इस मंदिर से भी लोगों की दिली आस्था जुड़ी है. दूरदराज से भक्त यहां दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. मान्यता है की मां भवानी भक्तों को कभी निराश नहीं भेजती.

जिला मुख्यालय से 2 किमी. दूर है मां का मंदिर
बूढ़न माता मंदिर अमेठी जिले के गौरीगंज जिला मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर रोड पर स्थित है. मंदिर में मां दुर्गा की भक्ति आकर्षक प्रतिमा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है. चैत्रऔर कुवांर नवरात्रि में यह बड़ा मेला लगता है.

अमेठी जिले के साथ-साथ कई अन्य जिलों से भक्त यहां पर दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. मां भवानी के धाम में मान्यता है की किसी भी समस्या से परेशान भक्त कि मां भवानी चुटकियों में समस्या दूर करती हैं. यहां लोग अपनी समस्या के साथ आते हैं और मां भवानी के दर्शन और प्रतिमा स्पर्श कर यहां के नीरको अपने साथ ले जाते हैं और उनकी समस्या और बाधा दूर होती है

मां भवानी सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं
मंदिर के पुजारी देवेंद्र महाराज ने बताया कि दूरदराज से यहां पर मर जाते हैं और मां भवानी से अपनी अरदास लगाते हैं. मां भवानी उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. जिन भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है. वह यहां पर लंगर का आयोजन करते हैं. इसके साथ ही बड़े भंडारे का आयोजन करते हैं. महिलाएं भी यहां पर दुरदुरिया और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजन करती हैं.

सारे कष्ट दूर हो जाते हैं
भदोही जिले से माता की एक भक्त ने बताया कि हम कई सालों से यहां आ रहे हैं और हमारी हर मान्यता पूरी होती है. मां भवानी से हमारे दिलीआस्था जुड़ी है और हम बीमारी से ग्रसित हैं. हमने सुना है कि यहां पर सारे कष्ट दूर हो जाते हैं इसलिए हम यहां आए हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 22:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें