मंदिर जाने पर ट्रोल हुईं सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब, बोलीं-‘मुझे फर्क नहीं पड़ता’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का जमकर प्रमोशन कर रही हैं. आज सुबह एक्ट्रेस मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी पहुंची थीं. एक्ट्रेस के मंदिर वाले वीडियो पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं. दर्शन करने के बाद सारा इंदौर पहुंची जहां उन्होंने बातचीत में ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है.

सारा अली खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह बीते दिनों वह केदारनाथ भी गई थीं. अपनी फोटोज और वीडियो एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं. आज सुबह बुधवार को एक्ट्रेस महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थी. इसके बाद वह इंदौर पहुंची वहां एक्ट्रेस से जब इस ट्रोलिंग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने अपने जवाब में ट्रोल करने वालों की क्लास लगा दी.

फोटो में नजर आ रहे बच्चे को पहचाना? आज है सुपरस्टार, फिल्मों से मचा देता है तलहका, पत्नी भी हैं टॉप एक्ट्रेस

सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी
उज्जैन में महाकाल मंदिर जाने के बाद इंटरनेट ट्रोलिंग के बारे में पूछे जाने पर सारा अली खान कहती हैं, “…मैं अपने काम को काफी सीरियल से लेती हूं. मैं लोगों के लिए, आपके लिए काम करती हूं. मुझे बहुत बुरा लगेगा अगर आप लोग मुझे पसंद नहीं करते हैं तो .” हर एक्टर ऑडियंस के लिए काम करता है. लेकिन मेरी व्यक्तिगत मान्यताएं मेरी हैं. मैं अजमेर शरीफ उसी भक्ति के साथ जाती हूं जिस भक्ति के साथ मैं बंगला साहिब या महाकाल जाती हूं और मैं इसी तरह आगे भी जाती रहूंगी. लोग जो चाहें कह सकते हैं, मुझे कोई समस्या नहीं है. अगर किसी जगह जाने से आपको अच्छी एनर्जी आती है तो वहां जरूर जाना चाहिए. मैं ऊर्जा में विश्वास करती हूं.”

Tags: Entertainment news., Sara Ali Khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें