‘द नाइट मैनेजर सीजन 2 के जरिए धमाल मचाने को तैयार हैं अनिल कपूर, रिलीज डेट की हुई घोषणा, देखें पूरी डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. अनिल कपूर स्टारर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर का पहला सीजन हिट रहा था. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया था. साथ ही फैन्स को सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था. अब दर्शकों का इंतजार समाप्त हो गया है. अनिल कपूर ने अपनी सीरीज के दूसरे सीजन के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर सीरीज ‘द नाइट मैनेजर सीजन 2 अब 30 जून को रिलीज कर दिया जाएगा. इसको लेकर काफी बज बना हुआ है. अनिल कपूर इस सीरीज में एक आर्म्स डीलर की भूमिका निभा रही हैं.

शानदार किरदार के साथ पेश होंगे अनिल कपूर
बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर इस सीरीज में शानदार किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. सीरीज में अनिल कपूर एक हथियार डीलर की भूमिका को जीवंत करते दिख रहे हैं. अनिल कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर भी इस सीरीज में अहम किरदार निभा रहे हैं. आदित्य रॉय कपूर एक अंतरराष्ट्रीय आर्म सिंडिकेट के बारे में जानकारी खोजने के लिए के लिए सरकार द्वारा लगाए गए एक एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं. यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 जून को रिलीज होगी.

अनिल कपूर के साथ ये सितारे निभाएंगे मुख्य किरदार
इस वेब सीरीज में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका में नजर आए हैं. इसके साथ ही दूसरे किरदारों में भी बेहतरीन एक्टर्स को कास्ट किया गया है. नाइट मैनेजर पार्ट 2 के डायरेक्टर संदीप मोदी हैं. सीरीज का निर्देशन प्रियंका घोष ने किया है.
” isDesktop=”true” id=”6375753″ >

सीरीज में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ नाइट मैनेजर में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे. नाइट मैनेजर का पहला पार्ट फरवरी 16 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था. इस सीरीज को खूब पसंद किया गया था. अनिल कपूर के किरदार ने काफी तारीफ बटोरी है. अब अनिल कपूर के फैन्स लगातार दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे. अब फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है. अब ये इस सीरीज का दूसरा सीजन 30 जून के डिज्नी प्लस हॉटस्टीर पर रिलीज कर दिया जाएगा.

Tags: Anil kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें