नहीं आती गहरी नींद तो जांच करें अपनी डाइट, ये खाना हो सकता जानलेवा!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अस्वास्थ्यकर आहार का सेवन करने से गहरी नींद की गुणवत्ता पर असर पड़ता है. यह बात एक अध्ययन में कही गई है. गहरी नींद यानी नींद का तीसरा चरण स्मृति, मांसपेशियों की वृद्धि और प्रतिरक्षा जैसी आवश्यक चीजों को दुरुस्त और पुनर्स्थापित करता है. स्वीडन के उप्साला विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यह विश्लेषण किया कि नींद को ‘जंक फूड’ कैसे प्रभावित करता है. अध्ययन में शामिल स्वस्थ लोगों ने अनियमित क्रम में अस्वास्थ्यकर और स्वास्थ्यकर आहार का सेवन किया.

अध्ययन रिपोर्ट हाल में ‘ओबेसिटी’ पत्रिका में प्रकाशित हुई. इसमें कहा गया कि जंक फूड खाने के बाद प्रतिभागियों की गहरी नींद की गुणवत्ता खराब हो गई, जबकि स्वास्थ्यकर आहार के सेवन के बाद ऐसा नहीं हुआ. उप्साला विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर जोनाथन सेडर्नैस ने कहा, ‘खराब आहार और खराब नींद दोनों से ही स्वास्थ्य के लिए जोखिम को बढ़ता है.’

अध्ययन के दो सत्रों में सामान्य वजन वाले कुल 15 स्वस्थ युवकों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को बेतरतीब ढंग से स्वास्थ्यकर और अस्वास्थ्यकर आहार दिया गया. दोनों आहारों में कैलोरी की मात्रा समान रखी गई.

Tags: Health News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें