World No Tobacco Day : नहीं छूट रही है स्मोकिंग की लत तो मेडिकल कालेज में आकर लें टिप्स, मिलेगा फायदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. तंबाकू सभी के लिए हानिकारक है. इसको छोड़ने के साथ इससे होने वाली बीमारियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाता है. इसी कड़ी में 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया गया. पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में जन जागरूकता अभियान चला. जिस अभियान के मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर रवि सुधा चौधरी रहे.

उन्होंने युवक वआम लोगों से अपील करते हुए कहा तंबाकू का सेवन ना करें औरों को भी सेवन करने से रोकने की बात कही. मौके पर मौजूद प्राचार्य डॉ (प्रो.) इफ़्तेख़ार अहमद के संरक्षण एवं डॉ. अभय कुमार, विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन व कैंसर के डॉ. विजया लक्ष्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

बॉलीवुड़ एक्टर की युवाओं से तंबाकू छोड़ने की अपील
इस आयोजन में आए मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर रवि सुधा चौधरी ने आम लोगों से एवं खासतौर पर युवक युवतियों से अपील करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन ना करें और उनको भी तंबाकू सेवन करने से रोकें. तंबाकू से होने वालीकई तरह के गंभीर बीमारियों का डर बना रहता है.

आपके शहर से (पूर्णिया)

पूर्णिया जीएमसी अस्पताल के प्रीवशन सोशल मेडिसिन के डॉक्टर अभय कुमार कहते हैं कि WHO के तरफ से 1988 से ही 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है. इसलिए आज राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में भी वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया गया. जिसमें लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले घातक बीमारियों की भी जानकारी दी गई. वहीं तंबाकू को कैसे छोड़ सके इसके लिए विशेष जानकारी दी गई. साथ ही साथ तंबाकू से होने वाले गंभीर बीमारियों की पूर्ण रूप से जानकारी दी गई.

जिले में अबतक तीन ओरल कैंसर के मरीज मिले
पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैंसर विभाग के डॉक्टर विजयालक्ष्मी कहती हैं कि पूर्णिया जिले भर में अब तक कुल 3 ओरल कैंसर के कन्फर्म मरीज मिले हैं. जिसका बेहतर उपचार पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने कैंसर अस्पतालों में किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड नो टोबैको डे के मौके पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें युवक युवतियों एवं अन्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन ना करें औरों को भी तंबाकू सेवन करने से रोकने की अपील की है.उन्होंने कहा कि कई लोग तंबाकू छोड़ना चाहते हैं लेकिन छोड़ नहीं सकते ऐसे लोगों को नश छुड़ाना हो तो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आकर मिल सकते हैं. जहां पूरी मदद की जाएगी और आपको मिल जाएगास्मोकिंग छोड़ने के टिप्स.

स्मोकिंग छोड़ने के लिए सबसे पहले उसे करने की वजह जानें
हर किसी व्यक्ति के लिए कुछ कारण ऐसे हो सकते हैं, जिनमें वह धूम्रपान ज्यादा करता है. जैसे स्ट्रेस, दोस्तों की संगत या एल्कोहॉल के साथ. फिर, जितना हो सके उन कारणों से दूर रहें. धूम्रपान छोड़ने के लिए आप एक मजबूत कारण का चुनाव करें. इससे आपको उस समय मदद मिलेगी, जब आपको स्मोकिंग करने की सबसे ज्यादा तलब होती है.

इन कारणों में बच्चों का अच्छा स्वास्थ्य, उनके लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना आदि शामिल हो सकता है. धूम्रपान छोड़ने के लिए आप निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी की मदद ले सकते हैं. आजकल मार्केट में निकोटीन के ऐसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं, जिन्हें आप धूम्रपान की इच्छा होने पर इस्तेमाल कर सकते हैं. धूम्रपान करने से बच सकते हैं.

परिवार और बच्चों की ले सकते हैं मदद
धूम्रपान छोड़ने के लिए आप अपने दोस्तों और परिवारवालों से मदद मांगें. वह आपको समय-समय पर इसके लिए प्रेरित करते रहेंगे. धूम्रपान छोड़ने के लिए आप एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं. क्योंकि, एक्सरसाइज और योगा करने से शरीर स्वस्थ रहता है.

धूम्रपान करने की इच्छा को बढ़ाने वाले स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसे कारणों को दूर करता है. स्मोकिंग या धूम्रपान एक लत है, जिसे छोड़ना आसान नहीं है. इसके लिए आप डॉक्टर की मदद ले सकते हैं और अपने लिए एक उचित प्लान बना सकते हैं. इस सेमिनार में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. आदिल, डॉ. शान, डॉ. हिमांशु, अरविन्द कुमार, सिस्टर नीतू, आदि लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम को तकनिकी सहयोग अरविन्द कुमार , मुख्य क्लर्क आलोक कुमार एवं रजत कुमार ने दिया.

Tags: Bihar News in hindi, Purnia news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें