भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों को लेकर अयोध्या पहुंचे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या- भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों को लेकर अयोध्या पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा देश में महिलाओं और खिलाड़ियों का सम्मान नहीं, वे अपने मेडल हरिद्वार में कल गंगा जी में बहाने गए थे यह देश का दुर्भाग्य है, ये हमारे राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं उनको 5 दिन का टाइम दिया गया है कि बातचीत किया जाएगा, सरकार को तुरंत चाहिए जिन लोगों को खिलाफ मुकदमे दर्ज उनकी गिरफ्तारी हो, भाजपा को बताया तोड़फोड़ करने वाली पार्टी, सहारनपुर में जाट और ठाकुर को लड़ा रहे, हिंदू-मुस्लिम करवा रहे, सभी को आपस में लड़ा रहे, भाजपा वाले ब्राह्मण से ठाकुर से लड़ा रहे, गुजरात में पटेल लोन से लड़ा रहे, हरियाणा में जाट और लोन से लड़ा रहे हैं, भाजपा वाले सभी परिवारों को तोड़ते हैं यह तोड़फोड़ करने वाली पार्टी है इनसे बच कर रहना चाहिए,अयोध्या के सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत पर सपा की चुप्पी को लेकर बोले राकेश टिकैत, कहा विपक्ष अपनी भूमिका निभाता तो देश के हालात ठीक होते, विपक्ष अपनी भूमिका में नहीं है, सरकार की कमियों को ढूंढ कर आंदोलन व सत्याग्रह सब विपक्ष को करना चाहिए, इसलिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है, सनबीम मामले में समाजवादी पार्टी चुप्पी साधे हुए हैं किसी भी नेता का अभी तक कोई बयान नहीं आया है। अपने निजी दौरे पर बीकापुर पहुंचे थे राकेश टिकैत।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें