
मुंबई में एक मॉडल के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने और फिर युवती का धर्म परिवर्तन कराने के लिए उस पर दबाव बनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपी मॉडल का दोस्त ही है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. महिला की शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि, 23 वर्षीय महिला फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने के बाद पुलिस को इस मामले के बारे में बताने के लिए प्रेरित हुई.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान तनवीर अख्तर लाके खान (40) के रूप में हुई है. फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मॉडल ने पुलिस को बताया कि 2020 में जब वह खान की मॉडलिंग एजेंसी से जुड़ी थी तब शुरुआत में उसने उसे अपना नाम यश बताया था. चार महीने बाद उसे पता चला की उसका असली नाम तनवीर है.
मॉडल ने दावा किया कि कुछ समय तक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे रांची ले गया जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगा.
महिला ने दावा किया कि खान ने मुंबई में रहने के दौरान उसकी ‘हत्या’ करने की भी कोशिश की थी. अधिकारी ने बताया कि वर्सोवा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के धाराओं के तहत कथित बलात्कार और अन्य संबंधित अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज की और मामला रांची पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि कथित घटनाएं रांची में हुई थीं. आरोपी तनवीर ने मॉडल द्वारा लगाए सभी आरोपों से इनकार करते हुए अपने बचाव में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया.
(इनपुट भाषा)
.
Tags: Mumbai police
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 19:00 IST








