Delhi Metro Jobs 2023 : दिल्ली मेट्रो में इंजीनियर और डायरेक्टर बनने का मौका, मिलेगी दो लाख 80 हजार तक सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Delhi Metro Jobs 2023 : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में नौकरी का शानदार मौका है. डीएमआरसी ने सेक्शन इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पदों पर भर्ती निकाली है. डीएमआरसी में सेक्शन इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट पदों पर भर्ती पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2023 है. आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए डीएमआरसी की वेबसाइट delhimetrorail.com पर विजिट करें.

बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भारत सरकार और दिल्ली की नेशनल कैपिटल टेरिटरी सरकार का ज्वाइंट वेंचर है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो को सेक्शन इंजीनियर (ट्रैक मेंटीनेंस) और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर/जनरल मैनेजर (बिजनेस डेवलपमेंट) की आवश्यकता है. सेक्शन इंजीनियर पद पर दो और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर एक वैकेंसी है.

दिल्ली मेट्रो में कितनी मिलेगी सैलरी

दिल्ली मेट्रो में सेक्शन इंजीनियर पद पर भर्ती होने के बाद हर महीने 59,800/- और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को 1,50,000-3,00,000/- व जनरल मैनेजर पद पर 1,20,000-2,80,000/- सैलरी मिलगी.

कैसे करना है आवेदन

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आवेदन फॉर्म भरकर इसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ स्पीड पोस्ट से या ईमेल के जरिए भेज सकते हैं.

दिल्ली मेट्रो भर्ती नोटिफिकेशन 2023 

ये भी पढ़ें…
बिहार SSC के प्रीलिम्स का रिजल्ट इस Direct Link से करें चेक, देखें यहां कट ऑफ
मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय में ऑफिसर बनने का मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन

Tags: DMRC, Government jobs, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें