OMG: अपराधियों ने युवक के सिर में घुसा दिया था धारदार सरिया, 3 घंटे की सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गया. बिहार के गया में डॉक्टरों की मेहनत ने एक युवक की जान बचा ली. शहर के एपी कॉलोनी में संचालित अर्श सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कड़ी मेहनत कर युवक के सिर में घोंपा हुआ रेती (सरिया) निकालकर सफल ऑपरेशन कर दिया. अब युवक पूरी तरह से स्वस्थ्य है. इसकी जानकारी एपी कॉलोनी स्थित अर्श सुपर मल्टी स्पेशलिएटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दी. युवक के सिर में रेती का निकला हुआ नुकीला हिस्सा करीब 2 इंच घुसा हुआ था, जो देखकर ही डरावना लग रहा था. थोड़ी सी भी लेट होती या फिर इलाज में चूक होती तो युवक की जान भी जा सकती थी.

अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन कनिष्क परमार एवं डॉक्टर गुंजन कुमार ने इसे चैलेंज के रूप में लिया और चैलेंज को स्वीकार करते हुए ऑपरेशन सक्सेसफुल भी कर दिखाया. दरअसल मामला बेलागंज प्रखंड के पाई बिगहा ओपी थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार को शादी समारोह था. इसमें मेन थाना क्षेत्र के मेन गांव के रहने वाले युवक प्रिंस कुमार अपनी मां के साथ शामिल होने पहुंचा था, लेकिन रात में ही बाराती और शाराती पार्टी के बीच जमकर मारपीट हो गयी, जिसके बाद जब युवक प्रिंस कुमार रात में ही अपनी मां के साथ निकलने लगा, तभी कुछ अपराधियों ने पीछे से युवक के सिर पर रेती से वार कर दिया. इस दौरान सिर में ही रेती फंसा रह गया, जिसके बाद युवक और इसे देख युवक की मां भी घटना स्थल पर ही बेहोश हो गयी.

जब स्थानीय लोगों के द्वारा इसे नजदीक के चिकित्सकों के पास भर्ती कराया जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. जब कोई डॉक्टर ने इसे अपना केस नहीं लिया तब जाकर उसके परिजन अर्श सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल आये. युवक की स्थिति देखते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने चैलेंज के रूप में स्वीकारा और करीब 3 घंटे के मेहनत के बाद सफल ऑपरेशन कर युवक की जान बचा ली. इस संबंध में हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर कनिष्क परमार, निदेशक डॉ नवनीत निश्चल ने बताया कि यह केस बहुत ही क्रिटिकल था परंतु टीम ने इसे चैलेंज के रूप में स्वीकार किया और 3 घंटे मेहनत कर सफल ऑपरेशन किया. आज यही वजह है कि युवक पूरी तरह से स्वस्थ है.

आपके शहर से (गया)

Tags: Bahas Bihar Ki, Gaya news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें