Bride-Groom Fight: मंडप में ही एक-दूसरे पर टूट पड़े दूल्हा-दुल्हन, न घरवालों न मेहमानों का किया लिहाज़!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bride Groom Viral Video: शादियों का सीज़न आते ही इससे जुड़े हुए तरह-तरह के वीडियो वायरल होने लगते हैं. कहीं दूल्हा-दुल्हन के प्यार भरे पलों को ऑनलाइन डाला जाता है तो कहीं कुछ हल्के-फुल्के पलों को भी लोग ऑनलाइन डाल देते हैं. हालांकि इस वक्त एक ऐसा मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन मंडप में ही कुश्ती लड़ते हुए दिख रहे हैं

शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाते हैं. हालांकि जो जोड़ी वायरल वीडियो में दिख रही है, वो ज़रा हटके है. यहां दूल्हा-दुल्हन नई ज़िंदगी की शुरुआत से पहले ही मंच पर एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात करते हुए दिख रहे हैं. वैसे तो ये वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से वेडिंग सीज़न में वायरल हो रहा है.

दूल्हा-दुल्हन लड़ने लगे कुश्ती
वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. पूरी तरह से खुशी का माहौल चल रहा है. आसपास कई रिश्तेदार और मेहमान मौजूद हैं. इसी बीच अचानक दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे पर तड़ातड़ थप्पड़ों की बारिश करने लगते हैं. ये देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह जाते हैं. कुछ लोग उन्हें एक-दूसरे से छुड़ाने की भी कोशिश करते हैं लेकिन दोनों में से कोई भी रुकने के लिए तैयार ही नहीं होता है.

Tags: Ajab Gajab, Funny video, Viral Video on Social Media

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें