टीवी पर लगाया सुर, फिर रातों-रात आम से खास हो गए ये सिंगर्स, एक ही शो ने बना दिया सुपरस्टार, लेकिन पहले झेलनी पड़ी मलालत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. सिंगिंग रियालिटी शोज ने बॉलीवुड को कई शानदार सिंगर्स दिए हैं. साथ ही इन शो में हिस्सा लेने वाले यंग एस्परेंट्स को काफी हौसला मिलता है. अब तो सिंगिग रियालिटी शो में जज खुद भी हिस्सा लेने वाले यंग सिंगर्स को काफी ट्रेनिंग देते हैं. रियालिटी शो जीतने के बाद सिंगर्स की रातों-रात किस्मत भी चमक जाती है और बॉलीवुड में उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत होता है. लेकिन ऐसे भी कई सिंगर्स हैं जिन्होंने सिंगिग रियालिटी शो में हिस्सा लिया और रातों-रात स्टार बन गए. उनकी आवाज ने लोगों का मन ऐसा मोहा कि आज वे सभी सिंगर्स सुपरस्टार बन गए हैं.

मोनाली ठाकुर ने बांध दिया था समां
साल था 2005 का, इंडियन आइडल अपने जोरों पर चल रहा था. इंटरनेट और यूट्यूब से दूर यह दौर लोगों के लिए रियालिटी शोज मनोरंजन का बड़ा साधन था. इंडियन आइडल में कंटेस्टेंट आईं, नाम था मोनाली ठाकुर. इस शो में मोनाली ठाकुर एक शानदार सिंगर के तौर पर उभरीं और टॉप 10 में जगह बना ली. लेकिन इस शो जीत नहीं पाईं और निराश होकर बाहर का रास्ता देखना पड़ा. इसके बाद भी मोनाली ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत में जुटी रहीं. मुंबई की गलियों में खाक छानती मोनाली को पहला ब्रेक मिला रेस-2 फिल्म से. इस फिल्म के गाने ‘जरा जरा टच मी’ को मोनाली ने अपनी आवाज दी. यह गाना काफी पसंद किया गया और मोनाली को काफी फेम मिला. हालांकि सफलता का शिखर मोनाली ने साल 2015 में आई फिल्म दम लगा के हइशा से छुआ. इस फिल्म के गाने मोह मोह के धागे ने आग लगा दी. यह गाना लोगों के दिल में बस गया और मोनाली की मधुर आवाज कानों में. मोनाली को इस गाने के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

विशाल मिश्रा की आवाज ने बनाया था लोगों को दीवाना
साल 2008 में इंडियन आइडल का चौथा सीजन प्रीमियर किया गया था. इस सीजन की विजेता Sourabhee Debbarma रही थी. लेकिन इस सीजन में सिंगर विशाल मिश्रा ने पार्टिसिपेट किया था. हालांकि विशाल को यहां निराशा हाथ लगी और शो से बाहर कर दिया गया. विशाल ने भी हार नहीं मानी और दोबारा इंडियन आइडल के सीजन 6 में हिस्सा लिया. लेकिन इस बार भी विशाल की किस्मत में जीत नहीं आई. लेकिन किस्मत ने विशाल के लिए कुछ बड़ा ही प्लान किया था. विशाल मिश्रा ने मेहनत करना नहीं छोड़ा और लगातार किस्मत आजमाते रहे. फिर साल आया 2019 का. फिल्म रिलीज हुई कबीर सिंह. कबीर सिंह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और फिल्म के गाने ‘कैसे हुआ’ ने अपार सफलता पा ली. विशाल मिश्रा के इस गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद अब विशाल देश के बड़े सिंगर्स में गिने जाते हैं. लॉकडाउन में विशाल मिश्रा की आवाज में आए गाने ‘फिर मुस्कुराएगा इंडिया’ में बॉलीवुड सितारों ने एक्ट किया था.

असीस कौर रातों-रात बन गईं थीं सुपरस्टार
पंजाब की रहने वाली सिंगर असीस कौर की आवाज पूरे सिख समुदाय समेत गुरुद्वारों में जाने वाले लोगों के कानों में जरूर पड़ती रही. लेकिन उन्हें पहचान हासिल करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी. असीस की आवाज में गुरुवाणी खूब चर्चित रही लेकिन सिंगिंग का सितारा बनने से पहले असीस को भी इंडियन आइडल में निराशा हाथ लगी थी. असीस ने इंडियन आइडल के सीजन 6 में हिस्सा लिया और बाहर का रास्ता देखना पड़ा. लेकिन कड़ी मेहनत के दम पर असीस ने आज शौहरत का खास मुकाम हासिल कर लिया है. असीस की आवाज आज केसरी, सिम्बा, ड्राइव और लवयात्री जैसी फिल्मों में खासा ध्यान खींचती है.

अरिजीत सिंह भी रातों-रात बन गए थे स्टार
सिंगर अरिजीत सिंह के गानों के दिल टूटने वाले गानों पर आज का युवा भले ही फूट-फूटकर रोता हो, लेकिन क्या आपको पता है कि कभी सिंगिग रियालिटी शो से रिजेक्ट होने पर अरिजीत सिंह भी फूट-फूटकर रो चुके हैं. हालांकि यह अलग बात है कि रियालिटी शोज में भी रिजेक्शन मिलने के बाद अरिजीत ने हार नहीं मानी और एक लंबे संघर्ष के बाद सफलता के झंडे गाढ़ दिए. सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर आए सिंगिग रियालिटी शो फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह ने हिस्सा लिया था.

इस शो के टॉप 5 में भी अरिजीत सिंह ने जगह बना ली थी. लेकिन अरिजीत को निराशा हाथ लगी और शो के बाहर का रास्ता देखना पड़ा. लेकिन अरिजीत ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे. अरिजीत के शुरुआत में आए दो गाने भी फ्लॉप रहे. लेकिन किस्मत ने अरिजीत के लिए महल लिखा था तो मकान से कैसे काम चलता. फिर साल आया 2013 का तारीख था 26 अप्रैल. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिकी-2 रिलीज हुई. इस फिल्म में गाना था ‘क्योंकि तुम ही हो’ इस गाने से अरिजीत ने झटके में अपनी सालों की मेहनत वसूल ली और देशभर में स्टार बन गए. इसके बाद अरिजीत ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज देश के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में अरिजीत का नाम सबसे ऊपर आता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें