हाइलाइट्स
नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल हुए थे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंस सिंह.
जदयू सांसद के नाते उपसभापति हरिवंश की भूमिका पूरी तरह अनैतिक-ललन सिंह
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से मांगा जवाब.
पटना. नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति और पार्टी के सांसद हरिवंश नारायण सिंह के शामिल होने पर जदयू बेहद नाराज है. मामला इतना गर्म हो गया है कि जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग कर दी है. वहीं, अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी खुलकर अपने नाराजगी का इजहार कर रहे हैं. जदयू इस बात को लेकर हैरान और नाराज है कि हरिवंश कैसे उस समारोह में शामिल हो सकते हैं जिसका विरोध जदयू ने किया. अब जदयू चाहता है कि खुद इस पर हरिवंश बताएं कि वे उद्घाटन समारोह में क्यों शामिल हुए थे?
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने हरिवंश के समारोह में शामिल होने के सवाल पर कहा कि हरिवंश को अपना पक्ष बताना चाहिए कि वे क्यों शामिल हुए. जहां तक नैतिकता का प्रश्न है तो जदयू सांसद के नाते हरिवंश की भूमिका पूरी तरह अनैतिक है. मुझे लग रहा है कि उन्होंने अपने नैतिक विवेक को कूड़ेदान में डाल दिया है. हरिवंश की भूमिका हैरान करने वाली है.
ललन सिंह कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और इतिहास बदलने की कोशिश का जदयू सहित कई पार्टियां विरोध कर रही हैं. इसी विरोध की वजह से संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया था, बावजूद इसके उस समारोह में हरिवंश की सक्रिय भूमिका हम सबको हैरान करती है.
आपके शहर से (पटना)

UPSC Result 2022: यूपीएससी में कितनी रैंक लाने पर बन सकते हैं IAS, IPS अथवा IFS ? जानिए यहां

CUET Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी जून के पहले हफ्ते में शुरू करेगी CSAS पोर्टल, दाखिले में क्या है इसका रोल

भोजपुर के आरा में पहली बार बन रहा वॉटर पार्क, जून से करिये यहां फन, फूड और मस्ती

Sports News: बक्सर के इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, नेशनल में बनाई जगह

PHOTOS: नई नवेली बीबी को मोबाइल की ऐसी लगी लत कि शौहर को छोड़ना कबूल कर लिया, जानिए मामला

BSSC CGL Result 2023 OUT: बिहार SSC के प्रीलिम्स का रिजल्ट इस Direct Link से करें चेक, देखें यहां कट ऑफ

Bihar Weather Alert: अभी और पसीना निकालेगी गर्मी! अगले 5 दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी

BPSC Shikshak Bahali: शिक्षा विभाग में 1.70 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन करने की क्या है शर्तें

इस प्राइवेट क्लिनिक में फ्री में किया जाता है दांतों का इलाज, दवा और एक्स-रे भी बिल्कुल मुफ्त

Weather Alert! भागलपुर में पारा पहुंचा 40 के पार, अभी गर्मी से राहत नहीं, कायम हो सकता है नया रिकॉर्ड

Bihar Teachers Recruitment 2023 : शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! BPSC ने देर रात जारी किया शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन
वहीं, ललन सिंह की नाराजगी के बीच सुशील मोदी ने निशाना साधा है और कहा कि उपसभापति हरिवंश ने संवैधानिक पद का दायित्व निभाया है और दल से ऊपर उठ कर काम करने के लिए उनका स्वागत हो, निंदा नहीं होनी चाहिए. सोमनाथ चटर्जी की परम्परा को याद करे विपक्ष तभी कोई सवाल खड़ा करे.
सुशील मोदी ने कहा कि उपसभापति का चुनाव सभी दलों के सहयोग से होता है और जो सांसद इस पद के लिए निर्वाचित होते हैं, उन पर दलीय अनुशासन ( व्हिप) लागू नहीं होता. उन्होंने कहा कि हरिवंश जी सदन का संचालन निष्पक्ष और गरिमापूर्ण ढंग से करते रहे हैं.
.
Tags: Bihar News, Harivansh narayan singh, Lalan Singh, Parliament news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 13:50 IST








