
रूपेश कुमार भगत, गुमला. गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में इलाज के नाम पर डॉक्टर के द्वारा नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है. डॉक्टर ने लड़की को नशा का इंजेक्शन देकर पहले उसे बेहोश किया फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित ने थाने में इसलिए लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी डॉक्टर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
लड़की अपने माता-पिता के साथ 29 मई को घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़काडीह गांव में डॉक्टर मंगल देव के पास गई थी. उसी दौरान डॉक्टर ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की घर आने के बाद अपना परिजनों से आपबीती बताई. जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता उसे लेकर थाना पहुंचे. जहां लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई.
एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी डॉक्टर मंगल देव को उसके घर से गिरफ्तार कर ली.उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि छानबीन के दौरान पता चला कि मंगल देव झोलाछाप डॉक्टर है और गांव में लोगों का इलाज किया करता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 13:51 IST








