दिल्ली. दिल्ली के शाहबाद हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं. अब मामले में चौथे किरदार की एंट्री हुई है. चौथा किरदार मृतका नाबालिग लड़की की सहेली का भाई दीपक है. वह अपनी बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट से मृतका और अपनी तस्वीरें शेयर करता था.
दीपक की बहन ने बताया कि वो मेरी सहेली थी और शादी से पहले मैं उसके साथ रहती थी. मेरी उससे बातचीत कम से कम डेढ़ साल पहले होने लगी थी. फिर जब मेरी शादी हो गयी तो फिर मेरा सबसे संबंध ख़त्म हो गया. उसके बाद वो मेरे पीठ पीछे मेरे घर पर आती होगी, उसके बारे में मुझे नहीं पता है. मैं हिंदू हूँ और मेरे पति मुस्लिम हैं. मेरी मर्ज़ी से मेरे घर वालों ने शादी कराई है. वो बहुत अच्छी लड़की थी, उसको कोई बात बुरी नहीं लगती थी. मेरी मम्मी ने उससे कहा कि तुम घर आना बंद कर दो तो उसे बुरा नहीं लगा. था. अब मेरी मम्मी गाँव गई हुई हैं तो वो मेरी पीठ पीछे यहाँ पर आती हो तो मुझे नहीं पता.
दीपक की बहन ने बताया कि वो इंस्टाग्राम अकाउंट मेरा ही है. फ़ोन मेरा नहीं, मम्मी का था और फिर वो फ़ोन उन्होंने मुझसे ले लिया था. साथ ही कहा कि मृतका से मेरी आख़िरी बातचीत बीस-पच्चीस दिन पहले हुई थी. मैं नीतू के घर पर गई थी तो वो उनके घर पर थी, वहा मेरी उससे मुलाक़ात हुई. 10-15 मिनट बातचीत हुई और फिर मैं वहाँ से आ गई थी. वो नीतू को क़रीब एक डेढ़ साल से जानती थी. नाबालिग ने कहा था कि जब नीतू के हसबेंड जेल से बाहर आ जाएंगे, तब वो उनके घर से वापस आ जाएगी. दीपक की बहन ने बताया कि पूरे मामले के बाद उसे ग़ुस्सा तो बहुत आ रहा है और मन कर रहा है कि उसे (आरोपी) को जान से मार दें. लेकिन वो हमारे पास नहीं है. मैं तो साहिल को जानती भी नहीं हूँ. मैंने तो जब TV पर देखा तो पहली बार उसे देखा. उसे जान से मार दिया जाए या फाँसी दी जाए.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

Delhi Police आरोपी Sahil का कराएगी Psycho Analysis Test, सामने आएंगे सारे राज़? | News18 India

Delhi Murder Case: दिल्ली हत्याकांड की पूरी कहानी, Sahil ने क्या-क्या किया इसका हुआ खुलासा | News18

Delhi Murder Case: साहिल ने ‘गुस्से में आपा खोकर’ नहीं, ‘सोच समझकर’ की हत्या, 3 दिन पहले से बना रहा था प्लान- दिल्ली पुलिस

CUET Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी जून के पहले हफ्ते में शुरू करेगी CSAS पोर्टल, दाखिले में क्या है इसका रोल

Delhi Murder Case : आरोपी Sahil के कई दोस्त रडार पर, इस थ्योरी पर काम कर रही पुलिस | Crime News

Delhi Murder Case : Video Call और Voice Note… मर्डर वाले दिन लड़की और Sahil के बीच हुई थी झड़प

दिल्ली हत्याकांडः श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी पूनावाला की तरह साहिल का भी होगा PAT टेस्ट!

Delhi Murder Case : आंतक उठाना जरूरी है… ऐसा था साहिल का शैतानी दिमाग, हत्याकांड के खुलेंगे कई राज

Delhi Murder Case: आरोपी Sahil के कई दोस्त रडार पर, इस थ्योरी पर काम कर रही पुलिस | News18 India

Delhi Minor Girl Murder Case: आरोपी साहिल के कई दोस्त रडार पर, इस थ्योरी पर काम कर रही पुलिस

चाहते हैं अपना कारोबार बढ़ाना, तो सरकारी रेट पर नोएडा में मिल रही ज़मीन, ऑनलाइन अप्लाई करें
दीपक की बहन ने बताया कि उसे फाँसी होनी चाहिए, हम ये मांग करते हैं. पैसा सब कुछ नहीं होता, पैसे से उनकी लड़की वापस नहीं आ सकती. जान के बदले जान लेनी चाहिए. जब TV पर मैंने ख़बर देखी तो फिर मैं यहाँ पर वापस आई हूँ. वो हमेशा ख़ुश रहती थी, कभी ऐसी बात नहीं लगी कि वो दिक़्क़त में है. वो ऐसी लड़की थी कि परेशानी में होती थी तो बता देती थी.
वो मेरी सहेली थी और वो मेरे साथ ही रहती थी. मेरा घूमना-फिरना ज़्यादा हो गया था तो मेरी मम्मी ने कहा कि अब तुम शादी ही कर लो. मेरे पापा नहीं हैं और मेरे भाई की भी हाल ही में नशे से मौत हुई है. उसका मेरे भाई से क्या संबंध थे, इस बारे में मैं नहीं बता सकती, क्योंकि मैं यहाँ नहीं रहती हूँ. उसने कभी साहिल के परेशान करने के बारे में बताया भी नहीं और मैं यहाँ रहती नहीं हूं तो मुझे पता भी नहीं चला.
.
Tags: Delhi police, New Delhi News Today
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 12:59 IST








